AIIMS Recruitment 2025 for 108 senior resident posts know eligibility salary jobs AIIMS Recruitment 2025: एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, Career Hindi News - Hindustan
More

AIIMS Recruitment 2025: एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

AIIMS Nagpur Recruitment 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), नागपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया आज 5 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है।

Tue, 5 Aug 2025 10:38 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
AIIMS Recruitment 2025: एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 Apply Online: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), नागपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 108 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 5 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 19 अगस्त 2025 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता-

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया / एनएमसी / एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री यानी एमडी / एमएस / डीएनबी / डीएम / एम.सीएच या समकक्ष होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी-

7वें वेतन आयोग के अनुसार 67,700/- रुपये, मैट्रिक्स का लेवल-11 + एनपीए तथा सामान्य भत्ते जो स्वीकार्य हों।

आवेदन शुल्क-

1. जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 500 रुपये

2. एससी/एसटी कैटेगरी- 250 रुपये

एम्स सीनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।