QS Global MBA Rankings 2026: QS ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 टॉप 100 में 3 IIM ने बनाई जगह
QS Global MBA Rankings 2026: ग्लोबल एजुकेशन एनालिस्ट क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने सभी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 की लिस्ट रिलीज कर दी है। इस बार भारत के 14 इंस्टीट्यूट ने लिस्ट में जगह बनाई है।

QS Global MBA Rankings 2026: अगर आप भी एमबीए की पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। ग्लोबल एजुकेशन एनालिस्ट क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने सभी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 की लिस्ट रिलीज कर दी है। इस बार भारत के 14 इंस्टीट्यूट ने लिस्ट में जगह बनाई है। इसके अलावा टॉप 100 में भारत के तीन इंस्टीट्यूट शामिल हुए हैं। आईआईएम बैंगलोर ने 52वां स्थान हासिल किया है। आईआईएम अहमदाबाद को 58वीं और आईआईएम कलकत्ता को 64वीं रैंक हासिल हुई है।
ग्लोबल लेवल पर टॉप 10 एमबीए कॉलेज-
1. पेन (व्हार्टन), यूएस
2. हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, यूएस
3. एमआईटी स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूएस
4. स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस, यूएस
5. एचईसी पेरिस, फ्रांस
6. लंदन बिजनेस स्कूल, यूके
7. शिकागो यूनिवर्सिटी बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस,यूके
8. इनसीड (INSEAD), फ़्रांस
9. केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, यूएस
10. कोलंबिया बिजनेस स्कूल, यूएस
ग्लोबल लेवल पर आईआईएम बैंगलोर की बेहतर रैंकिंग इंडियन बिजनेस एजुकेशन की बढ़ती प्रतिष्ठा को दिखाती है। इस वर्ष ग्लोबल एमबीए लिस्ट में कुल 14 इंडियन स्कूल शामिल हुए हैं, जो देश के मैनेजमेंट प्रोग्रामों के बढ़ते काॅम्पिटिशन को दिखाता है।
क्यूएस बिज़नेस मास्टर्स रैंकिंग 2026 में भारत के इंस्टीट्यूट की संख्या भी बढ़ी है, जिसमें 37 प्रोग्राम शामिल हुए हैं और 10 नई एंट्री शामिल हुई हैं। मैनेजमेंट में मास्टर्स कैटेगरी में, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम कलकत्ता सभी ने दुनिया भर में टॉप 15 में जगह बनाई है। आईआईएम लखनऊ, कोझिकोड और इंदौर को भी ग्लोबल टॉप 50 में स्थान मिला। भारत के 14 इंस्टीट्यूट के नाम जिन्होंने QS ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 में जगह बनाई।
1. आईआईएम बैंगलोर
2. आईआईएम अहमदाबाद
3. आईआईएम कलकत्ता
4. आईआईएम इंदौर
5. आईआईएम कोझिकोड
6. आईआईएम लखनऊ
7. वोक्सन स्कूल ऑफ बिजनेस
8. आईआईएम उदयपुर
9. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
10. आईआईएफटी दिल्ली
11. आईएमटी गाजियाबाद
12. इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कोलकाता
13. एमडीआई गुरुग्राम
14. सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी




साइन इन