Wockhardt share jump 18 percent after CDSCO approves breakthrough antibiotic zaynich in india detail is here एंटीबायोटिक दवा को मंजूरी मिलते रॉकेट बना यह शेयर, पस्त बाजार में 18% उछला भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

एंटीबायोटिक दवा को मंजूरी मिलते रॉकेट बना यह शेयर, पस्त बाजार में 18% उछला भाव

शुक्रवार को दवा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। भारत के सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑगनाइजेशन (CDSCO) ने कंपनी की नई एंटीबायोटिक दवा Zaynich के इम्पोर्ट और मार्केटिंग को मंजूरी दे दी है।

Fri, 29 May 2026 05:02 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एंटीबायोटिक दवा को मंजूरी मिलते रॉकेट बना यह शेयर, पस्त बाजार में 18% उछला भाव

Wockhardt share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को दवा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 18% से अधिक बढ़ गए। शेयर में यह तेजी कंपनी को मिली एक पॉजिटिव खबर की वजह से आई।

क्या है पॉजिटिव खबर?

भारत के सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑगनाइजेशन (CDSCO) ने कंपनी कीनई एंटीबायोटिक दवा Zaynich के इम्पोर्ट और मार्केटिंग को मंजूरी दे दी है। यह दवा विशेष रूप से वयस्क मरीजों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (cUTI) और अन्य संक्रमणों के इलाज के लिए उपयोग की जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह एक स्वदेशी रूप से विकसित फर्स्ट-इन-क्लास एंटीबायोटिक है, जिसे खास तौर पर दवा-प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव संक्रमणों से लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह मंजूरी मुख्य रूप से ENHANCE-1 नामक एक बड़े मल्टीनेशनल, रैंडमाइज्ड, डबल-ब्लाइंड फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल के डेटा पर आधारित है, जिसमें Zaynich की तुलना Meropenem दवा से की गई थी। जानकारी के मुताबिक इस अध्ययन में मरीजों को 2:1 के अनुपात में Zaynich या Meropenem दिया गया। परिणामों में Zaynich ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा फेज 2 और फेज 1 स्टडीज में भी इस दवा ने मजबूत प्रभाव दिखाया था। फेज 2 ट्रायल भारत के 15 बड़े अस्पतालों में किया गया था, जिसमें 97% से अधिक क्लिनिकल इफिकेसी रिपोर्ट की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार की नई स्कीम… कैश, लोन और इंश्योरेंस का मिलेगा तोहफा
ये भी पढ़ें:एक दिन में 50% सस्ता हो गया LIC का शेयर, अचानक क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

शेयर का परफॉर्मेंस

बीएसई पर वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयरों में 18 प्रतिशत का उछाल आया और शेयर का भाव ₹2092.6 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। शेयर की पिछली क्लोजिंग 1,771.65 रुपये पर थी। मार्च 2026 में शेयर 1,086.80 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

वॉकहार्ट लिमिटेड का मुनाफा 31 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में 164 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने बताया कि परिचालन आय 965 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 743 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio स्टूडियोज ने रचा इतिहास, मुकेश अंबानी बोले- फिल्म ‘धुरंधर’ ने बदल दी तस्वीर

बीते दिनों वॉकहार्ट ने कहा कि चौथी तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 843 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 780 करोड़ रुपये था। वित्तवर्ष 2025-26 में मुनाफा 199 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को 57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने बताया कि वित्तवर्ष 2025-26 में परिचालन राजस्व 3,373 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे वित्त वर्ष में यह 3,012 करोड़ रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,