when canadian pm visited mukesh ambani s house what happened next जब मुकेश अंबानी के घर पहुंचे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, फिर क्या हुआ, Business Hindi News - Hindustan
More

जब मुकेश अंबानी के घर पहुंचे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, फिर क्या हुआ

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी को मुंबई स्थित अपने आवास पर डिनर पर बुलाया। यह मुलाकात कनाडाई नेता की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई।

Mon, 2 March 2026 11:55 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
जब मुकेश अंबानी के घर पहुंचे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, फिर क्या हुआ

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी को मुंबई स्थित अपने आवास पर डिनर पर बुलाया। यह मुलाकात कनाडाई नेता की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई। इस खास इवनिंग में भारत की कला और संस्कृति की झलक दिखी, जहां क्लासिकल डांस और फोक म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। रिलायंस फाउंडेशन ने इसे "विरासत, दोस्ती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान" का खूबसूरत संगम बताया।

जयपुर हाउस में बनी डील?

न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक अपने मुंबई दौरे के बाद प्रधानमंत्री कार्नी रविवार शाम को दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। अगले दिन यानी सोमवार को हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई। इस डिनर के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई और इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में भी शिरकत की।

Canada's Prime Minister Mark Carney shakes hands with his Indian counterpart, Narendra Modi, before their meeting at Hyderabad House in New Delhi, India, March 2, 2026. REUTERS/Adnan Abidi     TPX IMAGES OF THE DAY

जयशंकर ने की शिष्टाचार मुलाकात

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कनाडाई पीएम से मुलाकात की और उनके साथ दोनों देशों के बीच रिश्तों को नई दिशा देने पर चर्चा की। जयशंकर ने इसे एक "फॉरवर्ड-लुकिंग पार्टनरशिप" करार दिया। उन्होंने अपने कनाडाई समकक्ष अनिता आनंद से भी बातचीत की।

क्यों खास है यह यात्रा?

गौरतलब है कि मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के दौरे पर हैं। मोदी और कार्नी की यह तीसरी मुलाकात है, इससे पहले वे कनाडा और दक्षिण अफ्रीका में हुई जी7 और जी20 बैठकों में मिल चुके हैं। इस यात्रा का मुख्य फोकस ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी, एजुकेशन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर है। यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,