upheaval in billionaires list a new face s entry in top 10 अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, टॉप-10 में एक नए चेहरे की एंट्री, Business Hindi News - Hindustan
More

अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, टॉप-10 में एक नए चेहरे की एंट्री

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस की दौलत में कमी दर्ज की गई है। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। जबकि, जेनसेन हुआंग बाहर हो गए हैं।

Mon, 16 Feb 2026 06:53 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, टॉप-10 में एक नए चेहरे की एंट्री

वॉल स्ट्रीट से दलाल स्ट्रीट तक टेक शेयरों की पिटाई का असर दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत और उनकी रैंकिंग पर देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस की दौलत में कमी दर्ज की गई है। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। जबकि, जेनसेन हुआंग बाहर हो गए हैं।

स्टीव बाल्मर और मइकल डेल पहले ही बाहर हो चुके थे। इसके उलट, टेक सेक्टर से जुड़े लैरी एलिसन और एलन मस्क की दौलत में इजाफा हुआ है। हालांकि, इनकी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप-10 अमीरों में अब केवल छह लोग ही टेक इंडस्ट्रीज से रह गए हैं। अब लैरी एलिसन 200 अरब डॉलर क्लब में हैं।

शुक्रवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 265 मिलियन डॉलर का फायदा पहुंचा। अब उनकी संपत्ति 677 अरब डॉलर रह गई है। गूगल के सह-संस्थापकों लैरी पेज को 2.88 अरब डॉलर और सर्गेई ब्रिन को 2.68 अरब डॉलर का झटका लगा। लैरी पेज दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। इनके पास 263 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। सर्गी ब्रिन 245 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में नुकसान रोकने के लिए जल्द आएंगे नए नियम
ये भी पढ़ें:दुनिया में भारत सबसे अधिक छुट्टियों वाला देश, कहां हैं सबसे कम
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी अभिषेक-ईशान जैसे कर रहे थे बैटिंग, ऐसा क्या हुआ बन गए संजू सैमसन

जुकरबर्ग को 3.52 अरब डॉलर की चोट

मार्क जुकरबर्ग को 3.52 अरब डॉलर की चोट पहुंची और अभी वह 226 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। जेफ बेजोस ने भी 1.11 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 225 अरब डॉलर रह गई है। लैरी एलिसन की संपत्ति में 3.20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह 213 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर हैं। कंज्यूमर सेक्टर से जुड़े बर्नार्ड अरनाल्ट को 3.21 अरब डॉलर की चोट पहुंची। इनकी संपत्ति अब 174 अरब डॉलर रह गई है।

टॉप-10 में एलिस वॉल्टन की एंट्री

अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में अब एलिस वॉल्टन की एंट्री हो गई है। इनके दो भाइयों जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन पहले से ही क्रमश: 8वें और नौवें स्थान पर हैं। जिम वॉल्टन के पास 158, रॉब वॉल्टन के पास 154 और एलिस के पास 154 अरब डॉलर की संपत्ति है। तीनों रिटेल सेक्टर से हैं।

अंबानी-अडानी को बड़ा नुकसान

शुक्रवार को घरेलू शेयर मार्केट में आए भूचाल की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को 2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को 3.63 अरब डॉलर की चोट पहुंची। अंबानी का नेटवर्थ अभी 96.4 अरब डॉलर है और वह 18वें पोजीशन पर हैं। जबकि, गगौतम अडानी 81.7 अरब डॉलर के साथ 21वें स्थान पर।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,