upcoming IPOs Next Week: CMR Green, Hexagon Nutrition and 7 Listings to Keep Investors Busy अगले हफ्ते IPO की बारिश! 7 कंपनियों की लिस्टिंग, खुलेगा 1 नया SME IPO, लेकिन इस पर टिकीं निवेशकों की नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

अगले हफ्ते IPO की बारिश! 7 कंपनियों की लिस्टिंग, खुलेगा 1 नया SME IPO, लेकिन इस पर टिकीं निवेशकों की नजर

भारतीय IPO बाजार में एक बार फिर तेजी लौटती दिख रही है। अगले सप्ताह 2 मेनबोर्ड और 5 SME कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है, जबकि Horizon Reclaim (India) का नया SME IPO भी खुलेगा। Hexagon Nutrition IPO को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Sun, 7 June 2026 02:13 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अगले हफ्ते IPO की बारिश! 7 कंपनियों की लिस्टिंग, खुलेगा 1 नया SME IPO, लेकिन इस पर टिकीं निवेशकों की नजर

IPO बाजार में पिछले कुछ महीनों की सुस्ती के बाद अब फिर से रौनक लौटती दिखाई दे रही है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, वैश्विक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण लंबे समय से नए आईपीओ को लेकर उत्साह कम देखने को मिल रहा था, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। CMR ग्रीन टेक्नोलॉजी (CMR Green Technologies) और हेक्सागॉन न्यूट्रिशन (Hexagon Nutrition) जैसे आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स ने संकेत दिया है कि निवेशक एक बार फिर अच्छे और मजबूत बिजनेस मॉडल वाली कंपनियों पर दांव लगाने के लिए तैयार हैं। आने वाला सप्ताह भी आईपीओ निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान 7 कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है और एक नया SME आईपीओ भी खुलने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने के तेल पर आया सरकार का नया नियम! ग्राहकों को भ्रमित करने वाली पैकिंग पर रोक

सबसे ज्यादा चर्चा CMR ग्रीन टेक्नोलॉजी IPO (Green Technologies IPO) की हो रही है। 631 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों ने जबरदस्त समर्थन दिया और यह कुल 127.04 गुना सब्सक्राइब हुआ। खास बात यह रही कि संस्थागत निवेशकों (QIB) ने इस इश्यू में भारी दिलचस्पी दिखाई और उनका कोटा 270 गुना से ज्यादा भर गया। रिटेल निवेशकों ने भी जोरदार भागीदारी दिखाई। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 182 से 192 रुपये प्रति शेयर था और इसकी लिस्टिंग 10 जून को बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है। निवेशकों की नजर अब इसके लिस्टिंग गेन पर टिकी हुई है।

वहीं दूसरी ओर हेक्सागॉन न्यूट्रिशन IPO (Hexagon Nutrition IPO) ने भी पहले ही दिन शानदार शुरुआत की। 139 करोड़ रुपये के इस इश्यू को लॉन्च के कुछ घंटों के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्रिप्शन मिल गया। कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 42 से 45 रुपये रखा है। यह इश्यू 9 जून तक खुला रहेगा और इसकी संभावित लिस्टिंग 12 जून को हो सकती है। निवेशकों का मानना है कि हेल्थ और न्यूट्रिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में आने वाले सालों में बेहतर ग्रोथ की संभावना है, इसलिए इस आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय केडिया ने खरीदे 2 नए स्मॉलकैप शेयर, ये बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर स्टॉक?

SME सेगमेंट भी इन दिनों काफी चर्चा में है। SMR Jewels, Merritronix, Vahh Chemicals, UHM Vacation और GenXAI Analytics जैसी कंपनियां जल्द बाजार में लिस्ट होने वाली हैं। इनमें से Merritronix IPO ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, क्योंकि इसे 220 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। यह दर्शाता है कि छोटे और मिड साइज की कंपनियों के आईपीओ में भी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

अपकमिंग IPO और लिस्टिंग कैलेंडर (जून 2026)

कंपनी का नामIPO प्रकारइश्यू साइजप्राइस बैंडस्थितिअलॉटमेंटलिस्टिंग तिथि
CMR Green TechnologiesMainboard IPO₹631 करोड़₹182 - ₹192सब्सक्रिप्शन बंद (127.04x)8 जून10 जून
Hexagon NutritionMainboard IPO₹139 करोड़₹42 - ₹459 जून तक खुला10 जून12 जून
SMR JewelsSME IPO₹63.74 करोड़₹125 - ₹128बंद4 जून8 जून
MerritronixSME IPO₹70.03 करोड़₹141 - ₹149बंद (220.98x)4 जून8 जून
Vahh ChemicalsSME IPO₹13.45 करोड़₹608 जून तक खुला9 जून11 जून
UHM VacationSME IPO₹36.02 करोड़₹157 - ₹1668 जून तक खुला9 जून11 जून
GenXAI AnalyticsSME IPO₹54.84 करोड़₹110 - ₹1169 जून तक खुला10 जून12 जून
Horizon Reclaim (India)SME IPO₹54.27 करोड़₹98 - ₹10312 जून को खुलेगा17 जून19 जून
,

इसके अलावा हॉरिजन रीक्लेम (Horizon Reclaim) (India) का नया SME IPO 12 जून को खुलेगा। करीब 54 करोड़ रुपये के इस इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल, कर्ज चुकाने और क्षमता विस्तार जैसे कार्यों में करेगी। रबर रीसाइक्लिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने वाली यह कंपनी भी निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, क्या आज सुबह बढ़ गए दाम?

आने वाला सप्ताह आईपीओ निवेशकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। एक तरफ बड़े मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग होगी, तो दूसरी तरफ SME सेगमेंट में भी कई नए अवसर देखने को मिलेंगे। हालांकि, किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल, वित्तीय स्थिति, वैल्यूएशन और जोखिमों का अच्छी तरह अध्ययन करना जरूरी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह सकारात्मक रुझान जारी रहता है, तो 2026 का दूसरा भाग आईपीओ बाजार के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,