United Spirits shares surges skyrocket on reports of potential RCB stake sale by parent Diageo बिकने जा रही है RCB? खबरों के बीच इस भारतीय शेयर को खरीदने की मची लूट, क्या है कनेक्शन, Business Hindi News - Hindustan
More

बिकने जा रही है RCB? खबरों के बीच इस भारतीय शेयर को खरीदने की मची लूट, क्या है कनेक्शन

United Spirits shares: यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) के शेयरों में मंगलवार के सत्र में बीएसई पर 3.2% की बढ़ोतरी हुई और यह कारोबार के दौरान 1,644 रुपये के दिन के हाई पर पहुंच गया था।

Tue, 10 June 2025 02:19 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बिकने जा रही है RCB? खबरों के बीच इस भारतीय शेयर को खरीदने की मची लूट, क्या है कनेक्शन

United Spirits shares: यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) के शेयरों में मंगलवार के सत्र में बीएसई पर 3.2% की बढ़ोतरी हुई और यह कारोबार के दौरान 1,644 रुपये के दिन के हाई पर पहुंच गया था। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक खबर है। दरअसल, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएसएल की पैरेंट कंपनी डियाजियो पीएलसी आईपीएल 2025 जीतने वाली फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में संभावित हिस्सेदारी बिक्री पर विचार कर रही है।

क्या है डिटेल

बता दें कि डियाजियो हाई-प्रोफाइल क्रिकेट टीम में अपने स्वामित्व के लिए विभिन्न विकल्पों की खोज कर रहा है, जिसे वह यूनाइटेड स्पिरिट्स के जरिए कंट्रोल करता है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश शराब की दिग्गज कंपनी कथित तौर पर आरसीबी में आंशिक या पूर्ण हिस्सेदारी की बिक्री का मूल्यांकन करने के लिए सलाहकारों के साथ चर्चा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, डियाजियो फ्रैंचाइज के लिए 2 बिलियन डॉलर तक का वैल्यूएशन की तलाश कर रहा है। हालांकि विचार-विमर्श अभी भी शुरुआती चरण में है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि यह खबर ऐसे समय पर आई है जब भारत में खेलों में शराब और तंबाकू ब्रांडों के अप्रत्यक्ष प्रचार पर बढ़ती रेगुलेटरी जांच के बीच हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संकट में भारत का यह कारोबार! 577000 नौकरियां खत्म होने का है अनुमान
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के 50 शेयर बन जाएंगे 250 शेयर! आपका है दांव तो चेक करें ये जरूरी अपडेट

आरसीबी ने जीता है IPL 2025 का खिताब

बता दें कि आरसीबी ने हाल ही में 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है। इसने टीम के ब्रांड मूल्य और व्यावसायिक अपील को काफी हद तक बढ़ा दिया है। संभावित बिक्री की खबर बेंगलुरु में आरसीबी के विजय उत्सव के दौरान हुई एक दुखद घटना के मद्देनजर भी आई है, जहां भगदड़ के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की स्थानीय अधिकारियों ने आलोचना की है, जिससे फ्रैंचाइजी के प्रबंधन और उसके कॉर्पोरेट हितधारकों पर दबाव बढ़ गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,