turmoil in the list of billionaires now this person has become the third richest person in the world अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, अब यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे रईस, Business Hindi News - Hindustan
More

अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, अब यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे रईस

Bloomberg Billionaires Index: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल नजर आ रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। सर्गी ब्रिन अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। लैरी एलिसन 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं।

Thu, 26 March 2026 09:31 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, अब यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे रईस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल नजर आ रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 3.92 अरब डॉलर का उछाल आया है। वहीं, इस स्थान पर काबिज सर्गी ब्रिन अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। लैरी एलिसन 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं और वॉरेन बफेट एक स्थान और नीचे 142 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अडानी-अंबानी की बढ़ी दौलत

दूसरी ओर भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को बुधवार को क्रमश: 110 मिलियन डॉलर और 1.95 अरब डॉलर का फायदा हुआ, लेकिन इनकी रैंकिग में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंबानी 91.8 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 18वें और अडानी 74.9 अरब डॉलर के साथ 22वें स्थान पर डटे हुए हैं।

एलन मस्क की संपत्ति में $2.05 अरब का इजाफा

अमेरिकी शेयर मार्केट में बुधवार को आई तेजी का फायदा इंडेक्स में शामिल कुछ अरबपतियों को मिला। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में $2.05 अरब का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर $654 अरब तक पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आज बैंक बंद हैं? 26 से 31 मार्च तक छुट्टियाें की भरमार

वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को मात्र 300 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ। इनका नेटवर्थ अब 250 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर पहुंचे अरबपति जेफ बेजोस को 3.92 अरब डॉलर का फायदा हुआ। अब इनके पास 235 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। सर्गी ब्रिन की दौलत में केवल 274 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनके पास 233 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 675 मिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज की गई। इनका नेटवर्थ अब 211 अरब डॉलर हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर: इन उद्योगों पर संकट, सप्लाई चेन टूटी, लागत बढ़ी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में छठे नंबर पर काबिज लैरी एलिसन की दौलत में 1.06 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। एलिसन के पास अब कुल संपत्ति 195 अरब डॉलर है और वह 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट भी 94.1 मिलियन डॉलर कमाए हैं। इनका नेटवर्थ बढ़कर 153 अरब हो गया है। अर्नाल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में आज नहीं होगा कोई कारोबार, जानें क्यों बंद रहेगा बाजार

माइकल डेल 8वें नंबर पर पहुंचे

जेनसेन हुआंग को भी 2.85 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। इनका नेटवर्थ अब 148 अरब डॉलर हो गया है। इसके बावजूद वह एक स्थान नीचे 9वें स्थान पर आ गए हैं। 8वें नंबर पर अब माइकल डेल आ गए हैं। इनकी संपत्ति अब 151 अरब डॉलर हो गई है। 10वें स्थान पर काबिज जिम वॉल्टन को 861 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ है। इनका नेटवर्थ अब 146 अरब डॉलर हो गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,