Trump imposes 126 Percent duty on Indian solar imports Solar company Share tanked 15 Percent ट्रंप ने लगाया 126% टैरिफ, सोलर कंपनियों के शेयर धड़ाम, 15% तक टूट गए शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप ने लगाया 126% टैरिफ, सोलर कंपनियों के शेयर धड़ाम, 15% तक टूट गए शेयर

वारी एनर्जीज, प्रीमियर एनर्जी, विक्रम सोलर, वारी रिन्यूएबल और इंडोसोलर के शेयर बुधवार को 15% तक टूट गए हैं। अमेरिका ने भारत से किए जाने वाले सोलर इंपोर्ट्स पर 126% ड्यूटी लगा दी है, जिससे सोलर कंपनियों के शेयर बुधवार को बिखर गए हैं।

Wed, 25 Feb 2026 10:29 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप ने लगाया 126% टैरिफ, सोलर कंपनियों के शेयर धड़ाम, 15% तक टूट गए शेयर

सोलर कंपनियों के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। वारी एनर्जीज लिमिटेड, प्रीमियर एनर्जी, विक्रम सोलर, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज और इंडोसोलर लिमिटेड के शेयर बुधवार को 15 पर्सेंट तक टूट गए हैं। अमेरिका ने भारत से किए जाने वाले सोलर इंपोर्ट्स पर भारी-भरकम ड्यूटी लगा दी है, जिससे इंडियन सोलर कंपनियों के शेयर बुधवार को बिखर गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत से होने वाले सोलर इंपोर्ट्स (सोलर प्रॉडक्ट्स के आयात) पर 126 पर्सेंट की शुरुआती ड्यूटी लगाई है। यह ड्यूटी ट्रंप प्रशासन की तरफ लगाए गए टैरिफ से अलग होगी।

15% तक लुढ़क गए सोलर कंपनियों के शेयर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाई गई 126 पर्सेंट की ड्यूटी के बाद भारतीय सोलर कंपनियों के शेयर 15 पर्सेंट तक टूट गए हैं। वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयर बुधवार को 15 पर्सेंट टूटकर 2571.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के शेयर भी 13 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 667.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। विक्रम सोलर लिमिटेड के शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 171.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 810 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंडोसोलर लिमिटेड के शेयरों में भी 5 पर्सेंट की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की मिलीभगत या बड़ा सिंडिकेट? IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड की पूरी कहानी

इन देशों पर भी बढ़ाई ड्यूटी
भारत के अलावा, इंडोनेशिया से होने वाले आयात पर भी अमेरिका ने 86 पर्सेंट से 143 पर्सेंट के बीच शुरुआती ड्यूटी लगा दी है। लाओस से होने वाले इंपोर्ट पर 81 पर्सेंट की ड्यूटी लगाई गई है। यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, फॉरेन सब्सिडीज के आधार पर यह रेट्स तय किए गए हैं, जिससे निर्यातक सस्ते दाम पर प्रॉडक्ट्स बेचकर घरेलू सोलर प्रॉड्यूसर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, साल 2024 में भारत से सोलर इंपोर्ट्स 792.6 मिलियन डॉलर रहा, जो कि साल 2022 के मुकाबले 9 गुना से ज्यादा बढ़ा है। ड्यूटी बढ़ने से इंडियन सोलर पैनल मैन्युफैक्चरर्स को तगड़ा झटका लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले LPG के रेट 1 मार्च को होंगे अपडेट, 5 साल से लग रहे हैं झटके
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान तनाव से सोना हुआ महंगा, चांदी ने लगाई 2.7% की छलांग

वारी एनर्जीज के लिए यूएस अहम मार्केट
वारी एनर्जीज के लिए यूएस मार्केट बेहद अहम है। दिसंबर क्वॉर्टर अर्निंग्स कॉल के दौरान मैनेजमेंट ने कहा था कि कंपनी के लिए यूएस एक महत्वपूर्ण बाजार है, यहां कंपनी न केवल मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, बल्कि अपने इनवेस्टमेंट्स को दोगुना कर रही है। तीसरी तिमाही के आखिर में वारी एनर्जीज की ऑर्डर बुक 60000 करोड़ रुपये की रही। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में वारी एनर्जीज का 32.6 पर्सेंट रेवेन्यू ओवरसीज मार्केट से आया। प्रीमियर एनर्जीज का यूएस मार्केट में कोई बड़ा एक्सपोजर नहीं है, जबकि विक्रम सोलर की 20 पर्सेंट ऑर्डर बुक एक्सपोर्ट्स से आती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,