Toss The Coin IPO going to open on 10 december gmp reached 200 rupee 10 दिसंबर को खुल रहा है Toss The Coin IPO, जीएमपी पहुंचा 200 रुपये, निवेशक गदगद, Business Hindi News - Hindustan
More

10 दिसंबर को खुल रहा है Toss The Coin IPO, जीएमपी पहुंचा 200 रुपये, निवेशक गदगद

  • Toss The Coin IPO: टॉस दी क्वाइन का आईपीओ 10 दिसंबर को यानी परसों ओपन हो जाएगा। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति शानदार है। आईपीओ आज 200 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

Sun, 8 Dec 2024 08:43 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
10 दिसंबर को खुल रहा है Toss The Coin IPO, जीएमपी पहुंचा 200 रुपये, निवेशक गदगद

Toss The Coin IPO: 10 दिसंबर यानी परसों टॉस दी क्वाइन का आईपीओ ओपन होने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि जीएमपी 100 प्रतिशत के पार पहुंच चुका है। आइए लॉट साइज सहित अन्य जरूरी डीटेल्स को जान लेते हैं -

क्या है प्राइस बैंड?

टॉस दी क्वाइन आईपीओ का साइज 9.17 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 5.14 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पर दांव लगाने के लिए कम से कम एक लॉट के 600 शेयर खरीदने होंगे। जिस वजह से निवेशकों को 1,09,200 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 172 रुपये से 182 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 बोनस शेयर, 10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

जीएमपी ने किया गदगद

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में टॉस दी क्वाइन का आईपीओ 200 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 109 प्रतिशत की संभावित लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। 5 दिसंबर को ग्रे मार्केट में यह आईपीओ महज 51 रुपये के जीएमपी पर था। लेकिन उसके बाद स्थिति मजबूत हुई। और जीएमपी 200 रुपये पहुंच गया। तब से कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 दिसंबर को खुल रहा है हीरा कारोबार से जुड़ी कंपनी का आईपीओ

टॉस दी क्वाइन की कोशिश है कि एंकर निवेशकों के जरिए 2.60 करोड़ रुपये जुटाए जा सके। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 दिसंबर को खुलेगा। बता दें, आईपीओ में 50 प्रतिशत अधिकतम हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा नान इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा।

क्या करती है कंपनी?

यह एक मार्केटिंग कंपनी है। इसकी स्थापना 2020 में हुई थी। कंपनी कंटेट डेवलपमेंट, डिजाइन, वेबसाइट, सोशल मीडिया कैंपेन जैसे काम करती है। बता दें, 30 सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार टॉस दी क्वाइन में 43 कर्मचारी हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,