top picks today big updates in these 5 stocks including tech mahindra wipro investors will keep an eye on them आज के टॉप पिक्स: टेक महिंद्रा, विप्रो समेत इन 5 स्टॉक्स में हैं बड़े अपडेट्स, निवेशकों की रहेगी नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

आज के टॉप पिक्स: टेक महिंद्रा, विप्रो समेत इन 5 स्टॉक्स में हैं बड़े अपडेट्स, निवेशकों की रहेगी नजर

हम आपके लिए 5 ऐसे स्टॉक्स लाए हैं, जिनमें बड़े अपडेट्स हैं। इन अपडेट्स की वजह से आज इनमें बड़ी हलचल की उम्मीद है। इनमें मफतलाल इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा,हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, विप्रो और सीगल इंडिया शामिल हैं। आइए जानें क्या हैं अपडेट्स और कंपनी के शेयर प्राइस ट्रेंड…

Wed, 18 March 2026 08:08 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज के टॉप पिक्स: टेक महिंद्रा, विप्रो समेत इन 5 स्टॉक्स में हैं बड़े अपडेट्स, निवेशकों की रहेगी नजर

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर सतर्कता के बीच वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बुधवार को स्थिर रुख के साथ खुलने की उम्मीद है। इस बीच हम आपके लिए 5 ऐसे स्टॉक्स लाए हैं, जिनमें बड़े अपडेट्स हैं। इन अपडेट्स की वजह से आज इनमें बड़ी हलचल की उम्मीद है। इनमें मफतलाल इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा,हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, विप्रो और सीगल इंडिया शामिल हैं। आइए जानें क्या हैं अपडेट्स और कंपनी के शेयर प्राइस ट्रेंड…

मफतलाल इंडस्ट्रीज

कंपनी को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) से 114 करोड़ रुपये का पांच साल का ऑर्डर मिला है। इसके तहत, ओडिशा के 16 जिलों में 500 रोबोटिक लैब स्थापित की जाएंगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: मफतलाल इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को करीब 1 फीसद ऊपर 115.15 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अबतक करीब 24 प्रतिशत का नुकसान कराने वाले इस स्टॉक ने शुरुआत से करीब 55 प्रतिशत का फायदा भी पहुंचाया है।

टेक महिंद्रा

कंपनी की सहायक कंपनी टेक महिंद्रा लंदन ने मिदाद कंपनी से टेक महिंद्रा अरबिया में उसकी 20% हिस्सेदारी 206.2 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए समझौता किया है। इसके बाद टेक महिंद्रा अरबिया पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: टेक महिंद्रा के शेयर मंगलवार को मामूली तेजी के साथ 1339.70 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अबतक इसमें करीब 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। अगर शुरुआत से अबतक के रिटर्न की बात करें तो इसने 889 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय पर स्पीड पोस्ट नहीं पहुंची तो रकम वापस मिलेगी, 3 नई विशेष सेवाओं की शुरुआत

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज

कंपनी ने 'एजेंटवर्स' नाम से एक एंटरप्राइज AI एजेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसमें 600 से अधिक तैनाती के लिए तैयार AI एजेंट शामिल हैं।

शेयर प्राइस ट्रेंड: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को 1.67% की गिरावट के साथ 410 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अबतक इसमें करीब 46 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। शुरुआत से अबतक इसने करीब 50 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम कई देशों में 72% तक उछले, क्या भारत में भी बढ़ेंगे

विप्रो

कंपनी ने AI सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी, हार्नेस के साथ सहयोग की घोषणा की है। इसका उद्देश्य वैश्विक उद्यमों को बेहतर मोमेंटम के साथ AI-नेटिव सॉफ्टवेयर डिलीवरी में मदद करना है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: विप्रो के शेयर मंगलवार को दो प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ 191.10 रुपये पर बंद हुए। इस साल अबतक इसने अपने निवेशकों को 28 फीसद से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है। शुरुआत से अबतक की बात करें तो इसने 2669% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा में पैसा अटका है? तुरंत करें यह काम, 45 दिन में मिलेगा ₹10 लाख तक का रिफंड

सीगल इंडिया

कंपनी की सहायक कंपनी सीगल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से 207 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोलीदाता (L1) बनकर उभरी है। ये परियोजनाएं लुधियाना में विश्व स्तरीय शहरी सड़कों के निर्माण से संबंधित हैं।

शेयर प्राइस ट्रेंड: सीगल इंडिया के शेयर मंगलवार को 2.44 पर्सेंट की तेजी के साथ 279 रुपये पर बंद हुए। इस साल अबतक यह 2.69 पर्सेंट का रिटर्न दे चुका है और शुरू से अबतक की बात करें तो इसनें करीब 30 प्रतिशत का नुकसान कराया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,