top 10 cities of the world why is Mumbai special in the top 50 ये हैं दुनिया के टॉप-10 शहर, टॉप-50 में शामिल मुंबई क्यों है खास, Business Hindi News - Hindustan
More

ये हैं दुनिया के टॉप-10 शहर, टॉप-50 में शामिल मुंबई क्यों है खास

  • Top 10 cities of the world: टाइम आउट की ओर से इस साल के लिए जारी रैंकिंग में मुंबई 49वें स्थान पर है। सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में केपटाउन पहले स्थान पर है, जबकि बैंकॉक दूसरे और न्यूयॉर्क तीसरे स्थान पर है।

Sun, 19 Jan 2025 08:07 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
ये हैं दुनिया के टॉप-10 शहर, टॉप-50 में शामिल मुंबई क्यों है खास

2025 में रहने के लिए दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ शहरों में मुंबई शामिल है। टाइम आउट की ओर से इस साल के लिए जारी रैंकिंग में मुंबई 49वें स्थान पर है। सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में केपटाउन पहले स्थान पर है, जबकि बैंकॉक दूसरे और न्यूयॉर्क तीसरे स्थान पर है।

मुंबई खास क्यों?

मुंबई को भावनाओं का शहर बताया गया है। सर्वे के अनुसार यहां सितारों की चकाचौंध और समुद्र की शांति, दोनों का मिश्रण है। मुंबई गर्मजोशी से स्वागत करने वाले लोगों के लिए जाना जाता है। कोस्टल रोड और पहली भूमिगत मेट्रो लाइन जैसी नई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं यातायात में सुधार कर रही हैं। स्थानीय लोग मुंबई को रोमांस के लिए सबसे अच्छा शहर मानते हैं। यह शहर दुनिया का तीसरा सबसे खुशहाल शहर भी है।

केप टाउन

केप टाउन को दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों में से एक माना जाता है। 95 प्रतिशत लोगों ने केप टाउन के खाने-पीने के माहौल को बढ़िया माना है, जबकि 97 लोगों ने दावा किया कि यह शहर उन्हें खुश करता है।

बैंकॉक

बैंकॉक भव्य मंदिरों से लेकर स्ट्रीट मार्केट लोगों को आकर्षित करते हैं। आतिथ्य के लिए भी शहर जाना जाता है। 86 स्थानीय लोग बैंकॉक के खाने के माहौल अच्छा बताते हैं, 84 लोग बाहर खाना किफायती मानते हैं।

न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क चहल-पहल के मशहूर है। यह घूमने के लिए रोमांचक अनुभव देता है। 92 न्यूयॉर्कवासी शहर की कला और संस्कृति को पसंद करते हैं, और 78 इसे रोमांचक शहर मानते हैं।

टाइम आउट के 2025 में दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ शहर

1. केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका

2. बैंकॉक, थाईलैंड

3. न्यूयॉर्क, यूएस

4. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

5. लंदन, यूके

6. न्यू ऑरलियन्स, यूएस

7. मेक्सिको सिटी, मेक्सिको

8. पोर्टो, पुर्तगाल

9. शंघाई, चीन

10. कोपेनहेगन, डेनमार्क

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,