this stock give 2 share bonus on every one and stock going to split into 10 parts 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस, 10 टुकड़ों में भी बंटेगा स्टॉक, कीमत 20 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 2 शेयर बोनस, 10 टुकड़ों में भी बंटेगा स्टॉक, कीमत 20 रुपये से कम

  • Bonus Share: शेयर बाजार में आज प्रधिन लिमिटेड (Pradhin Ltd) के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए तय रिकॉर्ड डेट आज यानी 7 मार्च 2025 है।

Fri, 7 March 2025 08:39 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 2 शेयर बोनस, 10 टुकड़ों में भी बंटेगा स्टॉक, कीमत 20 रुपये से कम

Bonus Share: शेयर बाजार में आज प्रधिन लिमिटेड (Pradhin Ltd) के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए तय रिकॉर्ड डेट आज यानी 7 मार्च 2025 है। आइए जानते हैं इस कंपनी के प्रदर्शन के विषय में -

1 शेयर पर 2 शेयर फ्री

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर कंपनी योग्य निवेशकों को देगी। वहीं, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर को 10 टुकड़ों में बांटा जा रहा है। इस बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने आज यानी 7 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। ऐसे में बाजार के ओपन होते ही कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो जाएगा।

यह पहली बार ही है जब कंपनी के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्ल्टि के तौर पर ट्रेड करेंगे। कंपनी इससे पहले सिर्फ डिविडेंड दिया था। आखिरी बार कंपनी एक्स-डिविडेंड 2013 में ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.60 रुपये का फायदा हुआ था।

शेयर बाजार में ओवरआल कैसा है प्रदर्शन?

गुरुवार को प्रधिन लिमिटेड के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 19.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। इससे पहले 5 मार्च को भी कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। भले ही 2 कारोबारी दिन से कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा हो लेकिन इसके बाद भी कंपनी के शेयरों में एक महीने में महज 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 40 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है।

प्रधनि लिमिटेड का 52 वीक हाई बीएसई में 53.27 रुपये और 52 वीक लो लेवल 15.43 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 66.30 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,