30% चढ़ा टाटा का दिग्गज शेयर, पहली बार बोनस शेयर दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट पर आ गया नया अपडेट
ट्रेंट ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अब 4 जून कर दी है। कंपनी पहली बार अपने शेयरधारकों को बोनस देने जा रही है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय में 30% से ज्यादा उछल गए हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। ट्रेंट के शेयर बुधवार को BSE में करीब 4 पर्सेंट के उछाल के साथ 4292.60 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी ने 4325 रुपये के उच्च स्तर को भी छुआ। पिछले कुछ समय में ट्रेंट के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 30 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ट्रेंट ने पिछले दिनों अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का भी ऐलान किया। ट्रेंट ने अब बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट में बदलाव की घोषणा की है।
कंपनी ने बदली बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। ट्रेंट ने पिछले दिनों ही अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 1 बोनस शेयर बांटेगी। ट्रेंट ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट में बदलाव का ऐलान किया है। ट्रेंट ने अब बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट गुरुवार 4 जून 2026 कर दी है। पहले, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 29 मई 2026 थी। ट्रेंट ने पिछले दिनों वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 600 पर्सेंट (6 रुपये) के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है।
30% से ज्यादा चढ़ गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 30 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ट्रेंट के शेयर 30 मार्च 2026 को 3276.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 मई 2026 को 4292.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में ट्रेंट के शेयरों में 469 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 753.65 रुपये से बढ़कर 4290 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6,259 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3276.10 रुपये है।
चौथी तिमाही में कंपनी को 413 करोड़ रुपये का मुनाफा
ट्रेंट (Trent) को चौथी तिमाही में 413 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 32.5 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में ट्रेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.2 पर्सेंट बढ़कर 5028 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 4216.9 करोड़ रुपये था। 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में ट्रेंट का स्टोर नेटवर्क 1286 आउटलेट्स रहा है, जिसमें 300 वेस्टसाइड स्टोर और 963 जूडियो स्टोर्स शामिल हैं।




साइन इन