Tata Group Trent Share dropped over 50 Percent hits new 52 week low आधे से ज्यादा टूट गया टाटा का दिग्गज शेयर, नए निचले स्तर पर दाम, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

आधे से ज्यादा टूट गया टाटा का दिग्गज शेयर, नए निचले स्तर पर दाम, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

ट्रेंट के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5% से अधिक की गिरावट के साथ 3643.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। ट्रेंट के शेयर ऑल टाइम हाई लेवल से 50% से अधिक लुढ़क गए हैं।

Tue, 3 March 2026 10:46 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
आधे से ज्यादा टूट गया टाटा का दिग्गज शेयर, नए निचले स्तर पर दाम, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। ट्रेंट के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3643.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। सोमवार को कारोबार के आखिर में ट्रेंट के शेयर 3846.30 रुपये पर बंद हुए हैं। ट्रेंट के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। टाटा ग्रुप की यह दिग्गज कंपनी अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है।

ऑल टाइम हाई लेवल से 50% से ज्यादा टूट गए ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। ट्रेंट के शेयर 13 अक्टूबर 2024 को 8345 रुपये पर थे। ट्रेंट के शेयर 2 मार्च 2026 को 3643.65 रुपये पर पहुंच गए। अगर पिछले एक साल की बात करें तो ट्रेंट के शेयरों में 22 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक ट्रेंट के शेयरों में करीब 11 पर्सेंट की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टॉक मार्केट पर चढ़ा होली का रंग, आज शेयर न खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे

6 महीने में 30% लुढ़क गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर पिछले 6 महीने में करीब 30 पर्सेंट टूट गए हैं। ट्रेंट के शेयर 3 सितंबर 2025 को 5470.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 3846.30 रुपये पर बंद हुए हैं। ट्रेंट के शेयरों में अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से करीब 38 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6259 रुपये है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.01 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 62.99 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल नहीं, LPG की सप्लाई पर गहराया संकट; 50% बढ़ा गैस का रेट

10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। ट्रेंट ने सितंबर 2016 में अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर में बांटा है। ट्रेंट का मार्केट कैप सोमवार 2 मार्च 2026 को 1.36 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में ट्रेंट का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 36 पर्सेंट बढ़कर 640 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 469 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,