Tata Group Tejas Networks share jumped over 8 Percent today company bagged contract from japan NEC Corporation टाटा का यह शेयर बना रॉकेट, 400 रुपये के पार पहुंचा दाम, मिला है बड़ा ऑर्डर, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा का यह शेयर बना रॉकेट, 400 रुपये के पार पहुंचा दाम, मिला है बड़ा ऑर्डर

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को 8% से अधिक के उछाल के साथ 403.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में 2 दिन में 25% से ज्यादा की तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स को जापान की कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Fri, 27 Feb 2026 10:05 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा का यह शेयर बना रॉकेट, 400 रुपये के पार पहुंचा दाम, मिला है बड़ा ऑर्डर

Tejas Networks Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 403.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 2 दिन में 25 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स को जापान की कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5G मैसिव मिमो रेडियो (MIMO Radios) की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए है। हालांकि, तेजस नेटवर्क्स ने इस एग्रीमेंट की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है।

2 दिन में 25% से ज्यादा उछल गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर दो दिन में 25 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 25 फरवरी 2026 को 319.05 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2026 को BSE में 403.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 36 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का मार्केट कैप भी शुक्रवार 27 फरवरी को 7000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में 3% की उछाल, खरीदें या करें सस्ता होने का इंतजार

एक साल में 44% से ज्यादा टूट गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर पिछले एक साल में 44 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 फरवरी 2025 को 741.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2026 को 403.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 31 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 20 पर्सेंट के करीब लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 914.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 294.10 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:$111 अरब का महासंग्राम: क्यों Netflix ने छोड़ा वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का सौदा?
ये भी पढ़ें:मार्च में होली से ईद तक, कब और कहां बैंक रहेंगे बंद? इस बार 5 रविवार भी पड़ेंगे

ऑल टाइम हाई लेवल से 70% से ज्यादा टूट गए हैं शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 70 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का ऑल टाइम हाई लेवल 1495.10 रुपये है। कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2026 को 403.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, तेजस नेटवर्क्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.66 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.96 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,