रिकवरी के ट्रैक पर दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1186 अंक उछला, निफ्टी 22600 अंक के पार बंद
सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया। ट्रेडिंग के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक के उछाल के साथ 73,134.32 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी 348 अंक के लाभ से 22,679.40 अंक पर ठहरा।

Stock Market Today Live 1 April : सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया। ट्रेडिंग के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक के उछाल के साथ 73,134.32 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी 348 अंक के लाभ से 22,679.40 अंक पर ठहरा। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1900 अंक तक उछल गया था। वहीं, निफ्टी ने भी लंबी छलांग लगाई थी। कारोबार के आखिरी घंटों में मुनाफावसूली देखी गई। इसके बावजूद सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ।
1:08 PM: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स अब सेंसेक्स 1853 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73800 पर है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 546 अंकों की उछाल के साथ 22877 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में इंडिगो के शेयर 8% से अधिक की उड़ान भरतकर 4267 रुपये पर पहुंच गए हैं। अडानी पोर्ट्स 6.73 प्रतिशत की उछाल के साथ 1401 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी एंटरप्राइजेज, ट्रेंट में भी 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। बीईएल भी करीब 6 प्रतिशत ऊपर है।
Stock Market Today Live 1 April 12:10 PM: सेंसेक्स अब 1744 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73691 पर है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 510 अंकों की उछाल के साथ 22841 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी में 2.68 और फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.56 पर्सेंट की तेजी है। ऑटो इंडेक्स में 2.62 पर्सेंट, आईटी इंडेक्स में 3.57, मीडिया में 4.07, मेटल में 3.34 पर्सेंट की उछाल है। प्राइवेट बैंक में 2.17 और पीएसयू बैंक 3.81 प्रतिशत की तेजी है। रियल्टी, फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी तेजी है।
Stock Market Today Live 1 April 11:30 AM: सेंसेक्स में एनटीपीसी और पावर ग्रिड को छोड़ सभी स्टॉक ग्रीन हैं। टॉप गेनर इंडिगो में करीब साढ़े 7 पर्सेंट की तेजी है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स और ट्रेंट में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल है। सेंसेक्स अब सेंसेक्स 1557 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73504 पर है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 457 अंकों की उछाल के साथ 22788 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2874 स्टॉक्स हरे और केवल 199 लाल निशान पर हैं। तेजी के तूफान के बीच 235 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।
Stock Market Today Live 1 April 11:18 AM: बीएसई के सेंसेक्स में अब 2 स्टॉक्स रेड जोन में आ गए हैं। इंडिगो में करीब साढ़े 7 पर्सेंट की तेजी है। बीईएल और ट्रेंट में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल है। हालांकि, सेंसेक्स अब सेंसेक्स 1479 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73420 पर है। एक समय इसमें 2000 अंकों की तेजी थी।
Stock Market Today Live 1 April 9:30 AM: बीएसई का सेंसेक्स में सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। अभी सेंसेक्स 1907 अंकों की बंपर उछाल है और यह 73854 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 581 अंकों की उड़ान के साथ 22912 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2693 स्टॉक्स हरे और केवल 96 लाल निशान पर हैं। तेजी के तूफान के बीच 123 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।
Stock Market Today Live 1 April 9:20 AM: बीएसई का सेंसेक्स में सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। ट्रेंट में 6.66 प्रतिशत, बीईएल में 5.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 4.82, अडानी पोर्ट्स में 4.45 और इंडिगो में 4.27 प्रतिशत की उछाल है। अभी सेंसेक्स 1855 अंकों की बंपर उछाल है और यह 73801 पर पहुंच गया है।
Stock Market Today Live 1 April 9:15 AM: अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर मार्केट की आज तूफानी शुरुआत हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 1814 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73762 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 567 अंकों की उड़ान के साथ 22899 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
Stock Market Today Live 1 April 8:50 AM: एशियाई बाजारों में आज तेजी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के तेजी से खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी बुधवार को सुबह के सत्र के दौरान 450 पॉइंट से अधिक के ऊपर था। यह शेयर बाजार नए वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहा है।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख रहा। जापान का निक्केई 225 4.04 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया। टॉपिक्स में 3.79 प्रतिशत की बढ़त रही। कोस्पी में 6.68 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 2.49 प्रतिशत की उछाल के साथ 46341 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 2.91 प्रतिशत की तेजी रही और 6528 पर बंद होने में सफल रहा। नैस्डैक कंपोजिट की बात करें तो इसमें 3.83 प्रतिशत की बंपर उछाल दर्ज की गई। यह 21590 पर बंद हुआ।
सोना और कच्चा तेल
आज कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.25% बढ़कर 4,737 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच, एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान चांदी की कीमत आज 0.42% बढ़कर 75.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल आज सुबह के कारोबार के दौरान लगभग 1.50% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर के करीब था।




साइन इन