Stock Market Today crash or boom what says globel indications शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 416 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी लाल, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 416 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी लाल

Stock Market Today live: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर मुनाफावसूली वाला माहौल था। बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76,886.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 97 अंक टूटकर 23,995.70 अंक पर रहा।

Tue, 28 April 2026 11:54 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 416 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी लाल

Stock Market Today live 28 April : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर मुनाफावसूली वाला माहौल था। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76,886.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 97 अंक टूटकर 23,995.70 अंक पर रहा।

2:00 PM: शेयर मार्केट की तेजी पर ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1383 रुपये पर पहुंच गया है। टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में तेजी है। इटरनल, इंडिगो, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक, स्टेट बैंक, इन्फोसिस में 1.45 से 3.40 प्रतिशत की गिरावट है।

Stock Market Today live 28 April 12:40 PM: शेयर मार्केट में गिरावट है। सेंसेक्स 378 अंकों के नुकसान के साथ 76925 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 81 अंक नीचे 24010 पर है। सेंसेक्स में सबसे अधिक टूटने वाले शेयरों में इंडिगो, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक हैं। इनमें 1.38 से 2.48 पर्सेंट तक की गिरावट है।

Stock Market Today live 28 April 11:45 AM: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट की पटरी पर आ गया है। सेंसेक्स 150 अंकों के नुकसान के साथ 77153 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 9 अंक नीचे 24083 पर है। निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में कोल इंडिया 4.27 प्रतिशत उछलकर 471.80 रुपये पर पहुंच गया है। ओएनजीसी और अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 3 फीसद की तेजी है। टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी चमक रहे हैं।

Stock Market Today live 28 April 10:40 AM: आरबीआई के एक फैसले से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग 2% गिर गया है। बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक और केनरा बैंक 2% से अधिक की गिरावट के साथ इंडेक्स में टॉप पर हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और यूको बैंक को भी नुकसान हो रहा है।

Stock Market Today live 28 April 10:15 AM: शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर मार्केट फिर से तेज की पटरी पर आ गया है। सेंसेक्स 77 अंकों के फायदे के साथ 77381 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 64 अंक चढ़कर 24156 के लेवल पर है। आज मारुति सुजुकी, इटरनल, बंधन बैंक, कैस्ट्रोल इंडिया, फेडबैंक के शेयर फोकस में हैं ,क्योंकि कंपनियां आज चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

Stock Market Today live 28 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज मंगलवार को लाल निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 208 अंकों के नुकसान के साथ 77094 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 42 अंक टूटकर 24049 के लेवल पर खुला।

Stock Market Today live 28 April 8:15 AM: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात सपाट बंद हुआ। वहीं कच्चे तेल की कीमत भी 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI के नए ECL नियम: आज PSU बैंकों के शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल
ये भी पढ़ें:आने वाले महीनों में महंगी हो सकती है कार, ऑटो इंडस्ट्रीज पर बढ़ती लागत का संकट

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.49 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.23 प्रतिशत प्राप्त हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.92 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले महीनों में महंगी हो सकती है कार, ऑटो इंडस्ट्रीज पर बढ़ती लागत का संकट

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,051 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 69 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिश्रित बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 62.67 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 49,168.04 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 8.85 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 7,173.93 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 50.50 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 24,887.10 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज के रास्ते तेल और एलएनजी की सप्लाई ठप, चीन से पाकिस्तान तक सब मुश्किल में

कच्चे तेल की कीमतें

शेयर मार्केट की चाल पर कच्चे तेल की कीमतों का असर देखने को मिल सकता है। जून के लिए ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 109.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि जून के लिए यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 97.29 डॉलर हो गया।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,