Stock market Live Updates sensex and nifty jumps in starting phase शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1235 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद, जोमैटो का शेयर 10% लुढ़का, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1235 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद, जोमैटो का शेयर 10% लुढ़का

  • Stock Market Updates 21 Jan 2025: सेंसेक्स में आज 30 में से 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। जोमैटो के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। बता दें, शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है।

Tue, 21 Jan 2025 04:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1235 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद, जोमैटो का शेयर 10% लुढ़का

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 1.60 प्रतिशत या फिर 1235.08 अंक या फिर 1.60 प्रतिशत लुढ़ककर 75,838.36 और निफ्टी 320.10 अंक या फिर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,024.65 पर बंद हुआ। बता दें, निफ्टी50 का इंट्रा-डे लो लेवल 22,976.85 अंक और सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 75,641.87 अंक रहा है।

सेंसेक्स में आज 30 में से 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। जोमैटो के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Stock market Live Updates: शेयर बाजार में गिरावट बढ़ती जा रही है। सेंसेक्स 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है। वहीं, निफ्टी का भी बुरा हाल है। सेंसेक्स 800 अंक या फिर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 76,273.68 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.85 प्रतिशत या फिर 198.05 अंक की गिरावट के साथ 23,146.70 पर ट्रेड कर रहा था।

Stock Market Live Updates Today @10.19 Am: शेयर बाजार ने अपनी शुरुआत बढ़त को गंवा दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ ट्रेड करने लगे हैं। सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत या फिर 478.28 अंक की गिरावट के साथ 76,595.16 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.46 प्रतिशत या फिर 106.30 अंक की गिरावट के साथ 23,238.45 पर ट्रेड कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में 35% चढ़ा VI का शेयर, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिया कंपनी के हक में फैसला

Stock Market Live Updates 21 Jan 2025: शेयर बाजार में लगतार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स सुबह 9.25 मिनट पर 77.87 अंक या फिर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,151.31 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.26 प्रतिशत या फिर 60 अंक की तेजी के साथ 23,404.75 पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, सेंसेक्स 77,261.72 अंक पर खुला था। वहीं, निफ्टी 23,421.65 अंक पर खुला था।

इस तेजी के बाद भी जोमैटो के शेयरों का आज बुरा हाल है। सुबह 8 प्रतिशत तक कंपनी का शेयर लुढ़क गया था। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में 35% चढ़ा VI का शेयर, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिया कंपनी के हक में फैसला

कल का हाल?

स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 454 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 23,300 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच मुख्य रूप से बैंक शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 454.11 अंक यानी 0.59 प्रतिशत उछलकर 77,073.44 अंक पर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 699.61 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.55 अंक यानी 0.61 प्रतिशत चढ़कर 23,344.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक नौ प्रतिशत से अधिक लाभ में रहा। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 4,701 करोड़ रुपये रहने की सूचना से इसके शेयर में तेजी आई।

इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में जोमैटो, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,