Stock market biggest fall in history will come prediction about stock market Robert Kiyosaki warn शेयर बाजार में आने वाली है अब तक की सबसे बड़ी तबाही... मशहूर लेखक की भविष्यवाणी, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में आने वाली है अब तक की सबसे बड़ी तबाही... मशहूर लेखक की भविष्यवाणी

  • Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार भी अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। दुनिया में ट्रेड वॉर की शुरुआत हो चुकी है। इससे देश-दुनिया के बाजार में भूचाल आ गया है।

Thu, 13 March 2025 03:52 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में आने वाली है अब तक की सबसे बड़ी तबाही... मशहूर लेखक की भविष्यवाणी

Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार भी अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। दुनिया में ट्रेड वॉर की शुरुआत हो चुकी है। इससे देश-दुनिया के बाजार में भूचाल आ गया है। इस बीच, रिच डैड पुअर डैड किताब मशहूर लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक और डराने वाली भविष्यवाणी कर दी है। रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा है कि स्टॉक मार्केट का बुलबुला फूट रहा है और हम इतिहास की सबसे बड़ी मंदी में आ सकते हैं।

1929 का भी टूटेगा रिकॉर्ड!

कियोसाकी ने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट की चेतावनी दी है और इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। रॉबर्ट कियोसाकी ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ग्लोबल बाजारों में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है और इस बात की चिंता बढ़ रही है कि यह इतिहास की सबसे बड़ी फाइनेंशियल गिरावट हो सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और जापान में आर्थिक संकट ने इस आशंका को और बढ़ा दिया है कि मंदी 1929 के शेयर बाजार की गिरावट से भी अधिक हो सकती है, जिसके कारण महामंदी आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 12 महीने में ₹180 पर टाटा का यह शेयर, बना रॉकेट, 21 एक्सपर्ट बोले- खरीदो

निवेशक धैर्य रखें…

कियोसाकी ने कहा कि मैंने अपनी किताब रिच डैड्स प्रोफेसी में इस गिरावट के बारे में पहले भी सचेत किया है। वे आगे लिखते हैं, 'बुलबुला फूट रहा है। मुझे डर है कि यह इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट हो सकती है।' हालांकि, वे आगे लिखते हैं कि परेशान और डरना सामान्य है... बस घबराएं नहीं...धैर्य रखें। वे कहते हैं, 'साल 2008 में जब गिरावट आई थी, तब मैंने सब कुछ थम जाने का इंतजार किया और फिर भारी छूट पर रियल एसेट में निवेश किया था।' सीधे शब्दों में कहें तो, दुनिया जिस मंदी से गुजर रही है... हो सकता है कि यह आपके जीवन का सबसे बड़ा अवसर हो। चाहे हालात कितने भी अशांत क्यों न हों, धैर्य रखें और शांत रहें। कियोसाकी ने स्ट्रैटेजिक निवेश पर जोर दिया और मंदी के दौरान रियल एस्टेट, सोना, चांदी और बिटकॉइन को प्रमुख संपत्ति के रूप में दांव लगाने की सलाह दी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,