Stock In News BHEL and SAIL may loose Maharatna status check details here इन 2 सरकारी कंपनियों का हट सकता है ‘महारत्न दर्जा’, मिला नोटिस, क्यों है यह स्टेटस महत्वपूर्ण?, Business Hindi News - Hindustan
More

इन 2 सरकारी कंपनियों का हट सकता है ‘महारत्न दर्जा’, मिला नोटिस, क्यों है यह स्टेटस महत्वपूर्ण?

Stock In News: BHEL और SAIL को मिला महारत्न स्टेट हट सकता है। इसके लिए दोनों कंपनियों को नोटिस सरकार की तरफ से दिया जा चुका है। मौजूदा समय में कुल 14 कंपनियों को महारत्न का दर्जा प्राप्त है। 

Sat, 6 June 2026 12:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 2 सरकारी कंपनियों का हट सकता है ‘महारत्न दर्जा’, मिला नोटिस, क्यों है यह स्टेटस महत्वपूर्ण?

Stock In News: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को मिला महारत्न का दर्जा वापस लिया जा सकता है। सरकार की तरफ से इन दोनों पीएसयू को अपनी वित्तीय स्थिति अगले एक साल में सुधारने के लिए नोटिस दी गई है। अगर इन दोनों कंपनियों की वित्तीय स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तब की स्थिति में महारत्न का दर्जा हटाकर नवरत्न का दर्जा दे दिया जाएगा। पिछले तीन साल के दौरान BHEL और SAIL दोनों का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 5000 कोड़ रुपये से कम रहा है। जिसकी वजह से यह नोटिस मिला है। बता दें, मौजूदा समय में 14 कंपनियों को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन यही दो कंपनियां हैं जो तय मानक के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन से मिलेगा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा?

महारात्न दर्जा हटने से क्या दिक्कत होती है?

जब किसी सरकारी कंपनी को महारत्न का दर्जा मिलता है तो उसके साथ ढेर सारी सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में अगर यह दर्जा वापस होता तो कंपनी की स्वायत्ता प्रभावित होगी। मौजूदा समय में महारत्न कंपनी 5000 करोड़ रुपये का इक्विटी इनवेस्टमेंट बिना सरकार के अनुमति के कर सकती है। नवरत्न कंपनियों के लिए यह लिमिट 1000 करोड़ रुपये की है। बता दें, यह पहली बार हो रहा है जब किसी महारत्न कंपनी को नोटिस दिया गया है।

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि रत्न स्टेटस को हल्के में किसी को नहीं लेना चाहिए। तय मानक के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाने की स्थिति में स्टेटस घटा दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी, क्या कीमतों में हुई कोई बढ़ोतरी

BHEL के शेयरों का प्रदर्शन दोनों कंपनियों का कैसा?

शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरावट क साथ बीएसई में 387 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते एक साल में इस सरकारी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 53 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह उछाल ऐसे समय में दर्ज की गई है जब घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुआ है। बता दें, तीन साल में भेल के शेयरों की कीमतों में 352 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज सुबह महंगा हो गया तेल?

SAIL के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को इस सरकारी कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 190.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में सेल के शेयरों की कीमतों में 43 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयरों का भाव 127 प्रतिशत बढ़ चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,