Srigee DLM IPO subscribed 13 times gmp rises day by day 1 दिन में 13 गुना सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में IPO की मजबूत स्थिति, दांव लगाने का अभी है मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

1 दिन में 13 गुना सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में IPO की मजबूत स्थिति, दांव लगाने का अभी है मौका

Srigee DLM IPO: ग्रे मार्केट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईपीओ श्रीजी डीएलएम (Srigee DLM IPO) को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार के बदले हालात और ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति का फायदा इस एसएमई आईपीओ को पहले दिन हुआ है।

Tue, 6 May 2025 08:38 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 दिन में 13 गुना सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में IPO की मजबूत स्थिति, दांव लगाने का अभी है मौका

Srigee DLM IPO: ग्रे मार्केट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईपीओ श्रीजी डीएलएम (Srigee DLM IPO) को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार के बदले हालात और ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति का फायदा इस एसएमई आईपीओ को पहले दिन हुआ है। श्रीजी डीएलएम आईपीओ पहले दिन यानी सोमवार को 13.77 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 15.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्यूआईबी कैटगरी में 1.45 गुना और एनआईआई कैटगरी में 25.46 गुन सब्सक्राइब किया गया। बता दें, इस आईपीओ का साइज 16.98 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 17.15 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह एसएमई आईपीओ अभी 7 मई तक खुला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक डिमांड में, मजबूत Q4 रिजल्ट से कंपनी भी खुश

क्या है प्राइस बैंड? (Srigee DLM IPO Price Band)

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 94 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसके लिए कम से कम 1,12800 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, इश्यू की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

जीएमपी में हो रहा इजाफा? (Srigee DLM IPO GMP)

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह अबतक का सबसे अधिक जीएमपी है। निवेशकों के लिए राहत भरी खबर यह है कि मजबूत जीएमपी होने की वजह पॉजिटिव लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ जाती है। बता दें, कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति हर दिन बेहतर हो रही है। अभी तक का सबसे कम जीएमपी 30 अप्रैल को 8 रुपये था। तब से अबतक जीएमपी बढ़ा ही है।

एंकर निवेशकों के लिए 2 मई को खुला था। कंपनी एंकर निवेशकों से 4.80 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रहा था। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,