spicejet share gain in market selloff price below 18 rs what is company update know here बाजार बिखरा लेकिन 16 रुपये वाले शेयर ने भरी उड़ान, फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज सतर्क, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार बिखरा लेकिन 16 रुपये वाले शेयर ने भरी उड़ान, फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज सतर्क

स्पाइसजेट के शेयर की बात करें तो यह शेयर 15.90 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले उछलकर 17.15 रुपये तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में शेयर 16.08 रुपये पर बंद हुआ। कुछ विश्लेषकों ने निकट भविष्य में और गिरावट की आशंका जताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।

Fri, 27 Feb 2026 11:29 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार बिखरा लेकिन 16 रुपये वाले शेयर ने भरी उड़ान, फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज सतर्क

Spicejet Share price: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जब शेयर बाजार में भारी बिकवाली थी तब कुछ पेनी शेयर को खरीदने की होड़ थी। ऐसा ही एक शेयर स्पाइसजेट का है। प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन स्पाइसजेट के शेयर की बात करें तो यह शेयर 15.90 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले उछलकर 17.15 रुपये तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में शेयर 16.08 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर की क्लोजिंग 1.13% बढ़त के साथ हुई। स्पाइसजेट के शेयर की तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।

क्या है मामला?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली स्पाइसजेट एयरलाइन और उसके चेयरमैन अजय सिंह याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने अजय सिंह पर अनावश्यक रूप से मुकदमेबाजी जारी रखने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि याचिका में हाईकोर्ट के 144.5 करोड़ रुपये जमा कराने के आदेश को चुनौती दी गयी थी। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने हाईकोर्ट का 19 जनवरी का आदेश बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसने आदेश को ध्यान में ले लिया है और अदालत के सभी निर्देशों का पालन करेगी। इसके साथ ही स्पाइसजेट ने कहा कि इस घटनाक्रम का उसके दैनिक परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज का मामला

यह विवाद कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मध्यस्थता मामले से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने जनवरी में कहा था कि शीर्ष अदालत के 2023 के भुगतान एवं अनुपालन निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया गया। स्पाइसजेट ने 194.51 करोड़ रुपये देय होने को स्वीकार किया था। इसमें से 50 करोड़ रुपये पहले ही जमा किए जा चुके हैं, जबकि 144.51 करोड़ रुपये बाकी हैं। बता दें कि मामला 2015 के शेयर हस्तांतरण समझौते से जुड़ा है, जिसके तहत मारन और केएएल एयरवेज ने स्पाइसजेट में अपनी 58.46 प्रतिशत हिस्सेदारी अजय सिंह को बेची थी। एयरलाइन ने कहा कि वह मारन और केएएल एयरवेज को अब तक 730 करोड़ रुपये चुका चुकी है, जिसमें 580 करोड़ रुपये मूलधन और 150 करोड़ रुपये ब्याज शामिल हैं। शेष राशि अदालत के निर्देश के अनुरूप जमा कराई जाएगी।

शेयर का टारगेट प्राइस

कुछ विश्लेषकों ने निकट भविष्य में और गिरावट की आशंका जताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। बिजनेस टुडे से लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड अंशुल जैन ने कहा- स्पाइसजेट पिछले 17 महीनों से लगातार गिर रहा है और पिछले महीने इसमें तेजी से गिरावट आई है। व्यापक स्तर पर बिकवाली हो रही है और वॉल्यूम भी अधिक है। निकट भविष्य में शेयर बाजार में उछाल की संभावना कम ही है। गिरावट का रास्ता अभी भी सबसे आसान है और जब तक बाजार संरचना में सुधार के स्पष्ट संकेत नहीं दिखते यह 9 रुपये से नीचे जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तेदार के घर में किराये पर रहते हैं? इनकम टैक्स के नए नियम जानना है जरूरी
ये भी पढ़ें:फिनो पेमेंट्स बैंक के CEO गिरफ्तार, शेयर बाजार में लिस्टेड है कंपनी
ये भी पढ़ें:अडानी की कंपनी को झटका, नार्वे के बड़े वेल्थ फंड ने पोर्टफोलियो से किया बाहर

वहीं, मास्टरट्रस्ट के रवि सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट का शेयर चार्ट पर कमजोर दिख रहा है और निकट भविष्य में 12 रुपये के स्तर तक गिर सकता है। उन्होंने निवेशकों को शेयर से बाहर निकलने की सलाह दी। बोनान्जा के तकनीकी विश्लेषक ड्रुमिल विथलानी के अनुसार स्पाइसजेट में एक मजबूत गिरावट देखी जा रही है। इसने हाल ही में 16 रुपये के महत्वपूर्ण सपोर्ट ज़ोन को तोड़ दिया है, जो अब तत्काल प्रतिरोध का काम कर रहा है। जब तक शेयर बेस फॉर्मेशन के संकेत नहीं दिखाता या 19-20 रुपये के जोन को फिर से हासिल नहीं कर लेता, तब तक नए लॉन्ग पोजीशन लेने से बचना चाहिए। 16-18 रुपये की ओर किसी भी गिरावट पर बिकवाली का दबाव पड़ सकता है, जबकि निरंतर कमजोरी शेयर को निकट भविष्य में 12-10 रुपये के स्तर तक खींच सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,