SKY Gold Limited will trade ex bonus today investors gets 9 share on every one share 1 शेयर पर 9 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, महज 6 महीने में किया है पैसा डबल, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 9 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, महज 6 महीने में किया है पैसा डबल

  • Bonus Share: स्काई गोल्ड लिमिटेड (SKY Gold Limited) ने बोनस इश्यू के लिए तय किया रिकॉर्ड डेट आज है। कंपनी एक शेयर पर 9 शेयर बोनस के तौर पर देगी। बता दें, इससे पहले 2022 में कंपनी ने बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था।

Mon, 16 Dec 2024 08:42 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 9 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, महज 6 महीने में किया है पैसा डबल

Bonus Share: स्काई गोल्ड लिमिटेड (SKY Gold Limited) के शेयर आज एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 9 शेयर बोनस के तौर पर देगी। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट आज यानी 16 दिसंबर 2024 है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस स्टॉक के प्रदर्शन के विषय में -

मिलेंगे हर शेयर पर 9 बोनस शेयर

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 9 शेयर बोनस दिया जाएगा। निवेशकों की योग्यता तय करने के लिए कंपनी ने आज यानी 16 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा उन्हें 1 शेयर पर 9 शेयर मिलेंगे।

2022 में कंपनी ने दिया था बोनस शेयर

स्काई गोल्ड लिमिटेड ने इससे पहले 2022 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। यह दूसरी बार है जब कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। बता दें, कंपनी ने दो बार डिविडेंड भी दिया है। 2023 में कंपनी फरवरी और फिर सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड स्टॉक ट्रेड किया था। दोनों बार कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 4435.30 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। पिछले एक हफ्ते में इस बोनस इश्यू वाले स्टॉक की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने से होल्ड कर रहे निवेशकों को अबतक 200 प्रतिशत से अधिक का लाभ मिल चुका है। बता दें, बीते एक साल में स्काई गोल्ड का शेयर बाजार में भाव करीब 300 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी का 52 वीक हाई 4680 रुपये और 52 वीक लो लेवल 902.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6499 करोड़ रुपये शुक्रवार तक था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,