Silver prices fall again today cheaper from all time high to rs 146449 चांदी के भाव में आज भी गिरावट, ऑल टाइम हाई से 146449 रुपये सस्ती तक हो गई सस्ती, Business Hindi News - Hindustan
More

चांदी के भाव में आज भी गिरावट, ऑल टाइम हाई से 146449 रुपये सस्ती तक हो गई सस्ती

Silver Rate Today: जीएसटी समेत चांदी अब 246668 रुपये प्रति किलो पर है। इस गिरावट के साथ ही चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 146449 रुपये सस्ती हो चुकी है। चांदी के रेट आईबीजेए ने जारी किए हैं।

Mon, 16 Feb 2026 12:55 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
चांदी के भाव में आज भी गिरावट, ऑल टाइम हाई से 146449 रुपये सस्ती तक हो गई सस्ती

Silver Rate 13 Feb.: सर्राफा मार्केट में गिरावट आज चांदी के भाव में गिरावट नजर आ रही है। दोपहर 12 बजे के करीब सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव 2949 रुपये टूटकर 239484 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 246668 रुपये प्रति किलो पर है। इस गिरावट के साथ ही चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 146449 रुपये सस्ती हो चुकी है। चांदी के रेट आईबीजेए ने जारी किए हैं।

दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर में 2.4% की गिरावट आई और यह 75.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले कारोबारी सत्र में यह 3% तक टूटा था। शुक्रवार को इस सफेद धातु में 3.4% की तेजी आई थी।

30 जनवरी से चांदी ने बदले कई रंग

30 जनवरी: चांदी एक ही दिन में 40636 रुपये प्रति किलो का गोता लगाकर 339350 पर आ गई।

1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।

2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के रेट में बड़ा बदलाव, 18 और 22 कैरेट Gold के देखें लेटेस्ट भाव
ये भी पढ़ें:₹1 लाख से नीचे आ सकता है सोने का भाव, खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी अभिषेक-ईशान जैसे कर रहे थे बैटिंग, ऐसा क्या हुआ बन गए संजू सैमसन

3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

10 फरवरी: चांदी के भाव 5435 रुपये उछलकर 259100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

11 फरवरी: चांदी के भाव 7349 रुपये उछलकर 266449 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

12 फरवरी: चांदी के भाव 7316 रुपये टूटकर 259133 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

13 फरवरी: चांदी फिर टूटी और 16700 रुपये सस्ती होकर 242433 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 241945 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 239690 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2157 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15,530,000 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,