share market live updates 9 april nse bse sensex nifty trump tariff china RBI से राहत के बाद भी बाजार में भूचाल, 380 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा, Business Hindi News - Hindustan
More

RBI से राहत के बाद भी बाजार में भूचाल, 380 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा

  • Share Market Highlights: सेंसेक्स 379.93 अंक की गिरावट के साथ 73,847.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 136.70 अंक फिसलकर 22,399.15 अंक पर बंद हुआ।

Wed, 9 April 2025 09:16 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
RBI से राहत के बाद भी बाजार में भूचाल, 380 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा

Share Market Highlights: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बुधवार से भारत समेत तमाम देशों पर लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर शेयर बाजारों पर देखने को मिला। आरबीआई द्वारा रेपो दर में कटौती के बावजूद बाजार को नहीं मिला समर्थन और सेंसेक्स 380 अंक टूट गया। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर व्यापार युद्ध गहराने से घबराए निवेशकों ने स्थानीय स्तर पर चौतरफा बिकवाली की, जिससे शेयर बाजार एक बार फिर फिसल गए। सेंसेक्स 379.93 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 73,847.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 554.02 अंक गिरकर 73,673.06 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 136.70 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 22,399.15 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 182.6 अंक गिरकर 22,353.25 अंक पर आ गया था।

अमेरिका और चीन की तनातनी का असर

जवाबी शुल्क के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका द्वारा चीन पर 104 फीसदी शुल्क थोपने से स्थिति और गंभीर हो गई। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को कारोबार के दौरान अमेरिका बाजार तेजी के साथ खुले थे। प्रमुख सूचकांक डाऊ जोंस 1400 अंक उछला था लेकिन चीन पर टैरिफ बढ़ने की खबर आते ही यह धराशायी हो गया है और अपनी पूरी बढ़त खोकर 300 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसका असर बुधवार को भारत समेत एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया। इससे पहले मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में रिकवरी देखी गई थी।

3.37 लाख करोड़ का नुकसान

घरेलू बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों को करीब 3.37 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 41,016,692.21 करोड़ रुपये था, बुधवार को घटकर 3,93,89,467.95 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह सात कारोबारी सत्र में बाजार पूंजीकरण में 16,27,224.26 करोड़ रुपये की कमी आई है।

2:00 PM Share Market 9 April: आरबीआई द्वारा रेपो रेट में दूसरी बार कटौती के बावजूद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। आज बुधवार को सेंसेक्स 379.93 अंक की गिरावट के साथ 73,847.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 136.70 अंक फिसलकर 22,399.15 अंक पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल नेस्ले इंडिया, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, टाइटन, पावर ग्रिड, आईटीसी, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्रटेक, मारुति, रिलायंस हरे निशान पर थे। जबकि, एलएंडटी, स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इन्फोसिस लाल निशान पर था। शेयर मार्केट लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स करीब 392 अंक नीचे 73834 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 137 अंकों के नुकसान के साथ 22397 पर था।

12:35 PM Share Market Live Updates 9 April: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद शेयर मार्केट लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स करीब 323 अंक नीचे 73903 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी गिरावट का शतक लगाकर 22431 पर है। हालांकि, निफ्टी नेक्स्ट 50 अब 62 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट भरे मार्केट में बीएसई के 192 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है। हालांकि, 166 में अपर सर्किट भी लगा है। आज बीएसई पर 2431 स्टॉक्स लाल और 1241 हरे निशान पर है।

11:25 AM Share Market Live Updates 9 April: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद सेंसेक्स करीब 400 अंक नीचे 73826 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 139 अंक नीचे 22396 ट्रेड कर रहा है। गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट है। मुथूट फाइनेंस के शेयर सुबह सवा 11 बजे के करीब 10% गिरकर ₹2,063 पर पहुंच गए। वहीं, आईआईएफल फाइनेंस के शेयर 6.66% गिरकर ₹311.25 पर आ गए। मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर करीब 3% टूटकर ₹222.33 पर हैं।

10:40 AM Share Market Live Updates 9 April: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद निफ्टी 156 अंक नीचे 22379 ट्रेड कर रहा है। निफ्टी नेक्स्ट 50 में करीब 1 पर्सेंट की गिरावट है। बैंक निफ्टी भी 0.82 पर्सेंट नीचे है। फाइनेंशियल सर्विसेज स्टॉक्स भी लाल हैं और इंडेक्स 0.98 पर्सेंट नीचे है। मड कैप 1.55 पर्सेंट टूटा है। स्माल कैप में 1.60 पर्सेंट की गिरावट है। एफएमसीजी इंडेक्स में 1.29 पर्सेंट की तेजी है। पीएसयू बैंक करीब दो फीसद टूट गए हैं। मेटल इंडेक्स में दो फीसद से अधिक की गिरावट है।

10:15 AM Share Market Live Updates 9 April: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान से सेंसेक्स 335 अंक टूटकर 73891 पर आ गया है। निफ्टी भी 135 अंकों के नुकसान के साथ 22400 पर ट्रेड कर रहा है। बता दें द्रिक नीति समिति ने आम सहमति से रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत करने का निर्णय किया है। इस साल जीडीपी ग्रोथ 6.5 पर्सेंट रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.5 पर्सेंट रहने का अनुमान है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई दर 4 पर्सेंट रहने का अनुमान है।

9:50 AM Share Market Live Updates 9 April: फार्मास्युटिकल शेयरों में 9 अप्रैल को कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवा निर्माण को अमेरिका में वापस लाने के मकसद से फार्मास्युटिकल आयात पर भारी टैरिफ लगाने की अपनी योजना को दोहराया है। सुबह 9.50 बजे, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.55 पर्सेंट की गिरावट दर्ज करते हुए यह 20019 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान में थे। ल्यूपिन, ग्लैंड फार्मा और ज़ायडस लाइफसाइंसेज इंडेक्स पर सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।

9:30 AM Share Market Live Updates 9 April: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी से पहले शेयर मार्केट में बड़ी हलचल नजर आ रही है। सेंसेक्स 440 अंक टूटकर 73787 पर आ गया है। निफ्टी भी 151 अंकों के नुकसान के साथ 22384 पर ट्रेड कर रहा है। आज एनएसई पर 2304 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 1852 में नुकसान है। केवल 401 ही बढ़त पर हैं।

9:25 AM Share Market Live Updates 9 April: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी से पहले शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स 270 अंक नीचे 73856 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, सन फार्मा जैसे स्टॉक्स है। टॉप गेनर्स में पावर ग्रिड, नेस्ले, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 9 April: भारतीय शेयर मार्केट आज गिरावट के साथ खुला। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी से पहले बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 74000 के पार खुला। हालांकि, सेंसेक्स में 123 अंकों की गिरावट रही। दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 ने भी 75 अंकों के नुकसान के साथ बुधवार के कारोबार की शुरुआत 22460 के लेवल से की।

Share Market Live Updates 9 April: ट्रंप के चीन के सामान पर 104% आयात शुल्क लगाने के ऐलान के बाद अमेरिका से लेकर जापान तक के शेयर मार्केट में उठा तूफान भारत में भी असर दिखएगा। अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर और डर के माहौल ने यूएस के शेयर मार्केट को हिलाकर रख दिया है। इस वजह से यूरोप और एशिया के बाजार भी लुढ़के। जापान का निक्केई 1.51% और हांगकांग फ्यूचर्स 3.1% गिरे।

7:45 AM Share Market Live Updates 9 April: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी-50, बुधवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देते हैं। गिफ्ट निफ्टी 22,442.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 187.85 अंकों की छूट है। दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) मुद्रास्फीति में नरमी और आर्थिक वृद्धि में सुस्ती के बीच रेपो रेट में कटौती कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ते होंगे लोन और कम हो सकती है आपकी ईएमआई, आज बताएगा आरबीआई
ये भी पढ़ें:ट्रंप टैरिफ की आग में स्वाहा हो रही अमेरिकी अरबपतियों की दौलत

1400 अंक उछलने के बाद डाऊ जोंस धड़ाम

पहले अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को तेजी आई थी। प्रमुख सूचकांक डाऊ जोंस 1400 अंक उछल गया था, लेकिन चीन पर नया टैरिफ घोषित करते ही उसमें गिरावट आई और यह बढ़त खोकर 320 अंक टूटकर 37645 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के टैरिफ वार से बचने के लिए भारत के पास एक खास मौका

485 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

एसएंडपी 500 पहली बार एक साल में 5,000 अंक से नीचे 4,982.77 बंद हुआ। एसएंडपी 500 पिछले 4 दिनों में इसने 5.83 ट्रिलियन डॉलर (करीब 485 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान झेला, जो 1950 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। यह अपने फरवरी 2024 के रिकॉर्ड स्तर से 19% नीचे है। नैस्डैक 335 अंक (2.15%) गिरकर 15,267.91 पर बंद हुआ।

टेक कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे, जबकि हेल्थकेयर सेक्टर में कुछ राहत रही। नैस्डैक पर हर 1 बढ़ते शेयर के मुकाबले 3.49 गिरते शेयर रहे। एसएंडपी 500 पर 109 शेयर साल की सबसे निचली कीमत पर पहुंचे।

टैरिफ की वजह से उठा तूफान

अमेरिका ने 10 अप्रैल से चीन के सामान पर 104% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की। चीन ने इसे "ब्लैकमेल" बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। शुरू में उम्मीद थी कि टैरिफ टाल दिए जाएंगे, लेकिन व्हाइट हाउस के पुष्टि करने के बाद बाजार फिर गिर गया। इ

मंगलवार की गिरावट से टेक सेक्टर सबसे बुरी तरह प्रभावित रहा। टेस्ला (-4.9%), एनवीडिया (-1.37%), एएमडी (-6.49%) और इंटेल (-7.36%) जैसी कंपनियों के शेयर चीन से जुड़े जोखिमों की वजह से गिरे। एप्पल के शेयर 4.98% लुढ़के, क्योंकि चीन में इसके उत्पादन और बिक्री पर असर पड़ने का डर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,