share market crashes again why Sensex Nifty are sinking more than rs 5 lakh crore lost शेयर मार्केट फिर क्रैश, क्यों डूब रहे सेंसेक्स-निफ्टी, ₹5 लाख करोड़ से अधिक स्वाहा, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट फिर क्रैश, क्यों डूब रहे सेंसेक्स-निफ्टी, ₹5 लाख करोड़ से अधिक स्वाहा

शेयर मार्केट में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, कच्चे तेल के दाम में तेजी और महंगाई का डर है। आइए समझते हैं कि और किन बाजार क्यों गिर रहा है और निवेशकों को किन बातों की चिंता है।

Wed, 3 June 2026 11:31 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट फिर क्रैश, क्यों डूब रहे सेंसेक्स-निफ्टी, ₹5 लाख करोड़ से अधिक स्वाहा

आज सुबह से ही भारतीय शेयर मार्केट बिकवाली के मोड में है। निफ्टी 23,415 पर खुला और महज एक घंटे में 23,225 तक आ गया, यानी 250 अंकों की गिरावट हुई। सेंसेक्स 74,507 पर खुला और 73,659 के निचले स्तर तक गया, यानी 950 अंकों से अधिक टूटा। इस गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,62,67,787.61 करोड़ रुपये से घटकर 4,57,45,739.04 करोड़ रुपये रह गया। यानी निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ से अधिक का झटका लगा।

शेयर मार्केट क्रैश होने की 5 अहम वजहें

1. अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई का डर

अमेरिका और ईरान की शांति की बातचीत रुक गई है। खबरों के मुताबिक, ईरान ने बहरीन और कुवैत जैसी जगहों पर मिसाइल से हमले किए, जिन्हें रोक दिया गया। लेकिन इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। बाजार के जानकार अनुज गुप्ता कहते हैं कि इसी भू-राजनीतिक तनाव की वजह से बाजार में बिकवाली का दबाव बना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप का नया पैंतरा: भारत समेत 60 देशों पर 12.5% तक नए टैरिफ लगाएगा अमेरिका!

2. महंगाई बढ़ने की चिंता

कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% तेल बाहर से मंगाता है। जब तेल महंगा होता है तो देश का डॉलर बाहर जाता है और चीज़ें महंगी होती हैं। इसलिए निवेशकों को डर है कि महंगाई और बढ़ेगी। बाजार विशेषज्ञ अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि विदेशी निवेशक पहले से ही बिकवाली कर रहे हैं, ऐसे में तेल की बढ़ती कीमत और दबाव बनाएगी।

3. RBI की बैठक और ब्याज दरों का डर

आज से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की अहम बैठक शुरू हुई है। शुक्रवार को इस बैठक का फैसला आएगा। बाजार को डर है कि कहीं ब्याज दरें बढ़ा दी जाएं। अगर ऐसा हुआ तो बाजार में पैसे की कमी हो जाएगी और शेयरों में और गिरावट आ सकती है। संदीप पांडे के अनुसार, निवेशक इसी इंतजार में हैं और इसी वजह से बाजार संभलकर कदम रख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 237 अंक लुढ़का, IT शेयर क्रैश

4. कमजोर मानसून की आशंका

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून बहुत अच्छा नहीं रहेगा। बारिश कम होगी तो खेती पर बुरा असर पड़ेगा और पूरी अर्थव्यवस्था पर दबाव आएगा। इससे कंपनियों की कमाई घट सकती है और बाजार की चाल कमजोर रह सकती है। यह डर भी शेयर बाजार को नीचे ले जाने का काम कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2000 करोड़ की गड़बड़ी के बाद इंडसइंड बैंक पर नया संकट! RBI तक पहुंची शिकायत

5. देश का डॉलर भंडार घट रहा है

विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं और रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर है। इससे देश का डॉलर का भंडार कम हो रहा है। सरकार ने यहां तक कह दिया है कि सोने, चांदी और कुछ धातुओं का आयात कम करो, ताकि डॉलर कम बाहर जाए। अनुज गुप्ता कहते हैं कि बाजार को यह बात समझ आ गई है कि डॉलर का भंडार दबाव में है और इसी वजह से भी बिकवाली हो रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,