Shantanu Naidu tribute on mentor Ratan Tata says goodbye my dear lighthouse रतन टाटा के निधन पर शांतनु नायडू का भावुक कर देने वाला पोस्ट, साये की तरह रहते थे साथ, Business Hindi News - Hindustan
More

रतन टाटा के निधन पर शांतनु नायडू का भावुक कर देने वाला पोस्ट, साये की तरह रहते थे साथ

  • Shantanu Naidu on mentor Ratan Tata: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। कारोबार से लेकर राजनीति और खेल जगत तक की बड़ी हस्तियां रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Thu, 10 Oct 2024 11:53 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
रतन टाटा के निधन पर शांतनु नायडू का भावुक कर देने वाला पोस्ट, साये की तरह रहते थे साथ

Shantanu Naidu on mentor Ratan Tata: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। कारोबार से लेकर राजनीति और खेल जगत तक की बड़ी हस्तियां रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच, रतन टाटा के भरोसेमंद और उनके साथ साये की तरह रहने वाले शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) ने अपने गुरु के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। यह पोस्ट रतन टाटा और शांतनु के बीच की गहरी दोस्ती को दिखाती है।

नायडू ने रतन टाटा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 'इस दोस्ती ने अब मुझमें जो खालीपन छोड़ दिया है, उसे भरने की कोशिश में मैं अपनी पूरी जिंदगी बिताऊंगा। दुःख प्यार के लिए चुकाई जाने वाली कीमत है। अलविदा, मेरे प्रिय प्रकाशस्तंभ।'

कौन हैं शांतनु नायडू?

आपको बता दें कि 30 साल के शांतनु नायडू मुंबई के रहने वाले हैं। शांतनु नायडू एक लकी युवा हैं, जिनसे रतन टाटा काफी प्रभावित थे। शांतनु टाटा ट्रस्ट के सबसे युवा महाप्रबंधक और रतन टाटा के लंबे समय तक सहायक रहे। बता दें कि टाटा ग्रुप को वैश्विक ताकत बनाने वाले टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। शांतनु नायडू और रतन टाटा के बीच अद्वितीय मित्रता जानवरों के प्रति उनके आपसी स्नेह के चलते फली-फूली। वे पहली बार 2014 में जुड़े थे जब नायडू ने रात के समय यातायात दुर्घटनाओं से आवारा कुत्तों की सुरक्षा के लिए चिंतनशील कॉलर बनाए थे। रतन टाटा ने उनके प्रयासों पर ध्यान दिया और नायडू को अपनी टीम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। पिछले 10 वर्षों में, शांतनु नायडू, रतन टाटा के करीबी और भरोसेमंद दोस्त बन गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रतन टाटा के निधन के बाद फोकस में टाटा के शेयर, जानिए ग्रुप के बड़े शेयरों के हाल
ये भी पढ़ें:''मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया...'' रतन टाटा का आखिरी पोस्ट

रतन टाटा के परिवार का बयान

टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, ‘‘हम - उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’ टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना ‘‘मित्र और मार्गदर्शक’’ बताया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,