Shakti Pumps India Ltd Share Price jumped today 6 percent after this new work order शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह मल्टीबैगर स्टॉक 6% चढ़ा, आई है एक नई खबर, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह मल्टीबैगर स्टॉक 6% चढ़ा, आई है एक नई खबर

Shakti Pumps India Ltd Share Price: शक्ति पम्प्स के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को नया वर्क ऑर्डर मिला है। जिसकी वजह से इस रिन्यूएबल कंपनी के शेयरों की कीमतों आज भारी बिकवाली के बीच जमकर खरीदारी हो रही है।

Mon, 12 Jan 2026 12:49 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच यह मल्टीबैगर स्टॉक 6% चढ़ा, आई है एक नई खबर

Shakti Pumps India Ltd Share Price: शक्ति पम्प्स के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को नया वर्क ऑर्डर मिला है। जिसकी वजह से इस रिन्यूएबल कंपनी के शेयरों की कीमतों आज भारी बिकवाली के बीच जमकर खरीदारी हो रही है।

731 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया

बीएसई में कंपनी का सेयर आज 720.25 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी का शेयर 731.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।

600.58 करोड़ रुपये का मिला है काम

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें 600.58 करोड़ रुपये का काम पीएम-कुसुम योजना के तहत मिला है। कंपनी को यह काम कर्नाटक रिन्यूएबल एनर्जी से मिला है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को ऑफ ग्रिड डीसी सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पम्पिंग सिस्टम्स का काम मिला है।

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 16780 फोटोवोल्टिक वाटर पम्पिंग सिस्टम लगाने का काम मिला है। बता दें, इससे पहले कंपनी को हरियामा रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ से 792 पम्प का काम मिला था। जिसकी वर्क ऑर्डर वैल्यू 23.54 करोड़ रुपये थी। इस काम को पूरा करने के लिए कंपनी को 90 दिन का समय मिला है।

4 दिन में 44% चढ़ा शेयर

शक्ति पम्प के शेयरों की कीमतों में 44 प्रतिशत की तेजी महज 4 कारोबारी दिन में देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 44 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, 5 साल में शक्ति पम्प के शेयरों की कीमतों में 1060 प्रतिशत की तेजी आई है।

5 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों को 5 बोनस शेयर दिया है। कंपनी की तरफ से इस बोनस शेयरों को 2024 में बांटा गया था। बता दें, 2025 में कंपनी एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,