SBI and Kotak Mahindra bank falls upto 5 percent after weak Q4 result Q4 रिजल्ट के बाद SBI सहित 2 बैंकिंग स्टॉक का बुरा हाल, 5% तक टूटा शेयर, निवेशक निराश, Business Hindi News - Hindustan
More

Q4 रिजल्ट के बाद SBI सहित 2 बैंकिंग स्टॉक का बुरा हाल, 5% तक टूटा शेयर, निवेशक निराश

Stock Market Updates: सोमवार को दिन एसबीआई (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा है। दोनों बैंकिंग स्टॉक में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले हफ्ते तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

Mon, 5 May 2025 10:09 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Q4 रिजल्ट के बाद SBI सहित 2 बैंकिंग स्टॉक का बुरा हाल, 5% तक टूटा शेयर, निवेशक निराश

Stock Market Updates: सोमवार को दिन एसबीआई (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा है। दोनों बैंकिंग स्टॉक में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले हफ्ते तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। दोनों बैंक के लिए मार्च तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे थे। इसी क्वार्टर रिजल्ट का असर आज दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टुकड़ोंं में बंट रहा है गदर मचाने वाला डिफेंस स्टॉक, नेट प्रॉफिट 97% बढ़ा

1- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 2 प्रतिशत लुढ़के (State bank of india)

एसबीआई के शेयर सोमवार की सुबह 784.95 रुपये के लेवल पर खुले थे। लेकिन कुछ देर के बाद यह बैंकिंग स्टॉक 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 783.65 रुपये के लेवल पर था। सुबह 9.54 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 791.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 18,643 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका मुनाफा 20,698 करोड़ रुपये रहा था। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,28,412 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंकिंग स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट्स ने दिया रेड अलर्ट, टारगेट प्राइस घटाया

2- कोटक महिंद्रा बैंक का और बुरा हाल (Kotak Mahindra bank)

इस प्राइवटे बैंक के शेयरों की स्थिति और खराब है। बैंक के शेयर सोमवार को 2110 रुपये के लेवल खुले थे। लेकिन ये 5.79 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2058.35 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। 9.57 मिनट पर स्टॉक 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

कोटक महिंद्रा बैंक का नेट पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,552 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,133 करोड़ रुपये था। कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 16,712 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15,285 करोड़ रुपये थी।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,