Sahara India Subrata roy wife son charged in 1 cr 74 lakh rs crore money laundering case सहारा इंडिया केस: सुब्रत रॉय की पत्नी और बेटे पर ईडी का एक्शन, समझें मामला, Business Hindi News - Hindustan
More

सहारा इंडिया केस: सुब्रत रॉय की पत्नी और बेटे पर ईडी का एक्शन, समझें मामला

Sahara India news: ईडी ने सहारा इंडिया के संस्थापक दिवंगत सुब्रत रॉय के परिवार के सदस्यों और कंपनी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। यह 1.74 लाख करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।

Sat, 6 Sep 2025 09:44 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सहारा इंडिया केस: सुब्रत रॉय की पत्नी और बेटे पर ईडी का एक्शन, समझें मामला

Sahara India news: सहारा ग्रुप से जुड़े कई बड़े अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा इंडिया के संस्थापक दिवंगत सुब्रत रॉय के परिवार के सदस्यों और कंपनी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। यह 1.74 लाख करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।

किस-किस के खिलाफ आरोप पत्र

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक ईडी ने कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में अपना आरोप पत्र पेश किया। इसमें रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और उनके बेटे सुशांतो रॉय के अलावा जेपी वर्मा, अनिल अब्राहम और अन्य आरोपियों का नाम है। ईडी के अनुसार, सुशांतो रॉय पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे और लापता हैं। अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट प्राप्त करने के प्रयास चल रहे हैं। आरोप पत्र सहारा समूह से जुड़े नौ परिसरों में कई राज्यों में छापेमारी के बाद आया है। ईडी ने कहा था कि सहारा समूह के साथ भूमि और शेयर लेनदेन से संबंधित संस्थाओं पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मुंबई में छापे मारे गए।

ईडी के आरोप

ईडी ने आरोप लगाया है कि सहारा समूह ने करोड़ों जमाकर्ताओं को एक पोंजी स्कीम के जरिए ज्यादा रिटर्न का वादा करके लुभाया लेकिन मैच्योरिटी के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं किया गया। कंपनी की अलग-अलग संस्थाओं पर अब 500 से ज्यादा पुलिस मामले दर्ज हैं। सरकार ने जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया था कि उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि सुब्रत रॉय सहारा का 2023 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ईडी ने जांच के तहत सहारा समूह के चेयरमैन के कोर प्रबंधन दल के कार्यकारी निदेशक वैलापरम्पिल अब्राहम और सहारा समूह के लंबे समय से सहयोगी सह संपत्ति ‘ब्रोकर’ जितेंद्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है। ये दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,