Sacheerome ipo fully subscribe 3 91x booked day 1 check price band GMP खुलते ही पूरा बुक हो गया यह IPO, पहले ही दिन 3.91 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग पर मुनाफे के संकेत, Business Hindi News - Hindustan
More

खुलते ही पूरा बुक हो गया यह IPO, पहले ही दिन 3.91 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग पर मुनाफे के संकेत

खुलते ही इस आईपीओ पर दांव लगाने को निवेशक टूट पड़े। पहले ही दिन इस इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। खुलते ही यह इश्यू पूरी तरह बुक हो गया और कुछ घंटों में ही इसे 3.91 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया।

Mon, 9 June 2025 10:55 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
खुलते ही पूरा बुक हो गया यह  IPO, पहले ही दिन 3.91 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग पर मुनाफे के संकेत

Sacheerome IPO: सचीरोम का आईपीओ सोमवार, 9 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। खुलते ही इस आईपीओ पर दांव लगाने को निवेशक टूट पड़े। पहले ही दिन इस इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। खुलते ही यह इश्यू पूरी तरह बुक हो गया और कुछ घंटों में ही इसे 3.91 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया। कंपनी का यह इश्यू बुधवार, 11 जून को बंद होगा। सचीरोम आईपीओ का प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 की सीमा में तय किया गया है। ग्रे मार्केट में यह शेयर आज ₹30 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर करीबन 30% का मुनाफा हो सकता है।

क्या है डिटेल

आईपीओ में न्यूनतम 1,200 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 1,200 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं। सचीरोम लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 12 जून, 2025 को आवंटित किए जाने हैं, और शुक्रवार, 13 जून, 2025 को आवंटियों के डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। सचीरोम आईपीओ में, शुद्ध प्रस्ताव का 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 35% खुदरा निवेशकों के लिए और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए निर्धारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी के इस शेयर को खरीदने की मची लूट, दो बड़े देशों के साथ डील की खबर
ये भी पढ़ें:रेलवे की इस कंपनी को मिले बिहार और हिमाचल से बड़े ऑर्डर, शेयर खरीदने की मची लूट

कंपनी का कारोबार

सचीरोम विभिन्न उत्पादों और श्रेणियों के लिए उपयुक्त सुगंधों की एक विविध रेंज प्रदान करता है, जिसमें पसर्नल केयर, बालों की देखभाल, बढ़िया सुगंध, डिओडोरेंट, सौंदर्य प्रसाधन, वायु देखभाल, मोमबत्तियां, अगरबत्ती, शिशु देखभाल, घरेलू देखभाल, कपड़े की देखभाल और पुरुषों के सौंदर्य और स्वच्छता उत्पाद शामिल हैं। कंपनी पेय पदार्थों, बेक्ड सामान, कन्फेक्शनरी, डेयरी उत्पादों, ओरल केयर, सीज़निंग, हेल्थकेयर और न्यूट्रास्युटिकल्स में उपयोग के लिए तरल और पाउडर दोनों रूपों में प्राकृतिक समान, प्राकृतिक और सिंथेटिक स्वाद भी प्रदान करती है। बी2बी क्षेत्र में कार्यरत, सचिरोम भारत और विश्व भर में अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों को सेवाएं प्रदान करता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,