Ratan Tata successors who is the next leader of tata group meet the next gen Tata scions रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा साम्राज्य, रेस में ये हैं नाम, Business Hindi News - Hindustan
More

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा साम्राज्य, रेस में ये हैं नाम

Ratan Tata Successors: रतन टाटा के निधन के बाद अब हर किसी के जेहन में यह सवाल है कि टाटा समूह का अगला मुखिया कौन होगा? ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे।

Thu, 10 Oct 2024 05:50 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा साम्राज्य, रेस में ये हैं नाम

Ratan Tata Successors: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन (एमेरिटस चेयरमैन) रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रतन टाटा के निधन के बाद अब हर किसी के जेहन में यह सवाल है कि टाटा समूह का अगला मुखिया कौन होगा? ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे। रतन टाटा की कुल संपत्ति करीब 3800 करोड़ रुपए बताई जाती है।

कौन बनेगा अगला उत्तराधिकारी?

रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा का उत्तराधिकार कौन बनेगा, कौन उनकी जगह लेगा.. यह अहम विषय बन गया है। टाटा समूह के के विशाल व्यापारिक साम्राज्य की देखरेख करेगा? बता दें कि टाटा समूह में उत्तराधिकार की योजना पहले से ही मौजूद है। एन चंद्रशेखरन ने 2017 में होल्डिंग कंपनी, टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। परिवार के अन्य लोग व्यवसाय के विभिन्न हिस्सों का नेतृत्व कर रहे हैं और जो संभवतः भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी ही कंपनी में थे ट्रेनी, कहानी रतन टाटा के सफर की

रेस में सबसे आगे नोएल टाटा

नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। यह पारिवारिक बंधन नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के मामले में पहले नंबर पर रखता है। हालांकि, उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके तीन बच्चों में से किसी एक पर भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रतन टाटा: अधूरा प्यार और यादों के सहारे बिताया अब तक का सफर

माया, नेविल और लिआ टाटा

बता दें कि नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं, जिन्हें टाटा विरासत के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा सकता है। सबसे बड़ी लिआ टाटा ने स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह 2006 में ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में टाटा समूह में शामिल हुईं और अब विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से प्रगति करते हुए द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में प्रेंसिडेंट के तौर पर कार्यरत हैं।

छोटी बेटी माया टाटा ने समूह की प्रमुख फाइनेंस सर्विस कंपनी में एक विश्लेषक के रूप में टाटा कैपिटल में अपना करियर शुरू किया था। जबकि उनके भाई, नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। कंपनी के रिटेल चेन के निर्माण में उनके पिता ने मदद की थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,