Rajeshwari Cans Ltd announced record date for bonus share 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हो गया है ऐलान, शेयर बाजार में धाकड़ प्रदर्शन, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हो गया है ऐलान, शेयर बाजार में धाकड़ प्रदर्शन

  • राजेश्वरी कैन्स लिमिटेड (Rajeshwari Cans Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन भी बीते एक साल के दौरान शानदार रहा है।

Sat, 7 Dec 2024 10:01 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हो गया है ऐलान, शेयर बाजार में धाकड़ प्रदर्शन

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। राजेश्वरी कैन्स लिमिटेड (Rajeshwari Cans Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर फ्री दे रही है। आइए रिकॉर्ड डेट सहित अन्य सभी डीटेल्स जान लेते हैं -

दिसंबर में ही है रिकॉर्ड डेट

राजेश्वरी कैन्स ने कल यानी 6 दिसंबर को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 19 दिसंबर, दिन मंगलवार को रिकॉर्ड घोषित किया है। अगर आपको इस बोनस शेयर का फायदा लेना है तो निवेशकों सोमवार यानी 18 दिसंबर को निवेशकों को यह शेयर खरीदना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 से 18 महीने में आ सकता है टाटा ग्रुप की इस कंपनी का आईपीओ

राजेश्वरी कैन्स लिमिटेड पहली बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इससे पहले एक बार डिविडेंड दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार सितंबर 2022 में कंपनी पहली और आखिरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजारों में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन?

शुक्रवार को राजेश्वरी कैन्स के शेयरों में लोअर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर 552.65 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 23.72 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 328 प्रतिशत चुका है। बीते एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 268 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 3 साल में राजेश्वरी कैन्स के शेयरों की कीमतों में 2531 प्रतिशत की उछाल आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 43.49 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी का 52 वीक हाई 705 रुपये और 52 वीक लो लेवल 105 रुपये प्रति शेयर है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले वेरीफाइड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,