Radhakishan Damani Avenue Supermarts Ltd revenue surged 13 percent stock in focus राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी के रेवन्यू में 13% का इजाफा, कल फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी के रेवन्यू में 13% का इजाफा, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Avenue Supermarts Ltd: रिटेल सीरीज डी-मार्ट का मालिकाना हक रखने वाली और संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड आधार पर रेवन्यू 13.15 प्रतिशत बढ़कर 17,612.62 करोड़ रुपये हो गई।

Sun, 4 Jan 2026 06:12 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी के रेवन्यू में 13% का इजाफा, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Avenue Supermarts Ltd: रिटेल सीरीज डी-मार्ट का मालिकाना हक रखने वाली और संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड आधार पर रेवन्यू 13.15 प्रतिशत बढ़कर 17,612.62 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग रेवन्यू 15,565.23 करोड़ रुपये थी। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शुक्रवार को बीएसई को अपने रेवन्यू संबंधी विवरण की जानकारी दी।

डी मार्ट ने क्या जानकारी दी?

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, “वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवन्यू 17,612.62 करोड़ रुपये रही।” तिमाही आधार पर डी-मार्ट का रेवन्यू 8.6 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 16,218.79 करोड़ रुपये था। बता दें, कंपनी की बोर्ड की मीटिंग 10 जनवरी 2026 को होगी। इसी मीटिंग में तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी पर हो रही है वर्क प्रोजेक्ट की बारिश, हरियाणा से मिला ₹23 करोड़ का काम

राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली इस कंपनी का फुटप्रिंट देश के कई हिस्सों में है। मौजूदा समय में कंपनी का कारोबार महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, एनसीआर, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान में है।

शेयर बाजार में कैसा बीता है पिछला एक साल

एवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 3721 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में राधाकिशन दमानी का यह स्टॉक 2.85 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.28 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 पर मिलेगा 1 फ्री शेयर, रिकॉर्ड डेट कल, शेयरों में हलचल

5 साल में डी मार्ट के मालिकाना हक वाली कंपनी का शेयर 33 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 79 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,