PNC Infratech share price jumps 14% after receipt of two highway projects ₹3483 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट मिलते ही इस कंपनी का लगा जैकपॉट, शेयर में आया 14% का उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

₹3483 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट मिलते ही इस कंपनी का लगा जैकपॉट, शेयर में आया 14% का उछाल

PNC इंफ्राटेक के शेयर की कीमत में आई इस तेजी को भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी साथ मिला। स्टॉक एक्सचेंजों पर PNC इंफ्राटेक के लगभग 95 लाख इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो इसके एक सप्ताह के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 लाख शेयर और एक महीने के औसत वॉल्यूम 7 लाख शेयर से बहुत ज्यादा है।

Wed, 22 April 2026 04:51 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share
₹3483 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट मिलते ही इस कंपनी का लगा जैकपॉट, शेयर में आया 14% का उछाल

PNC Infratech Share: PNC इंफ्राटेक के शेयर में आज (बुधवार को) गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर्स पर लगभग 14% की तेजी आई है। जिससे लगातार दूसरे सेशन में भी तेजी जारी रही। यह तेजी तब आई जब उसे सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर दो NHAI प्रोजेक्ट्स मिलने की बात सामन आई। बता दें कि खबर लिखे जाने तक BSE पर इस स्मॉल-कैप स्टॉक में 13.72% तक की तेजी थी। वहीं, इसके शेयर का कीमत 237 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गई थी।

PNC इंफ्राटेक के शेयर की कीमत में आई इस तेजी को भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी साथ मिला। स्टॉक एक्सचेंजों पर PNC इंफ्राटेक के लगभग 95 लाख इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो इसके एक सप्ताह के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 लाख शेयर और एक महीने के औसत वॉल्यूम 7 लाख शेयर से बहुत ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुजुकी के इस स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च, इसमें नई व्हाइट कलर स्कीम मिलेगी

सबसे कम बोली से मिले 2 प्रोजेक्ट्स

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी PNC इंफ्राटेक ने बताया कि वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा दो HAM-बेस्ड नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए जारी किए गए टेंडर्स में सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी के तौर पर सामने आई है।

पहले प्रोजेक्ट में NH (O) स्कीम (पैकेट-I) के तहत HAM मोड पर उत्तर प्रदेश में NH-927 के एक हिस्से पर बाराबंकी डिजाइन चेनेज से मुस्तफाबाद डिजाइन चेनेज तक 4-लेन का हाईवे बनाना शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए बोली की लागत (BPC) 1,728 करोड़ रुपए थी।

दूसरा प्रोजेक्ट NH (O) स्कीम (पैकेज-II) के तहत HAM मोड पर उत्तर प्रदेश में NH-927 के एक हिस्से पर मुस्तफाबाद डिजाइन चेनेज से बिसवरिया डिजाइन चेनेज तक 4-लेन का हाईवे बनाना है। इस प्रोजेक्ट के लिए बोली की लागत (BPC) 1755 करोड़ रुपए थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के टू-व्हीलर्स खरीदने टूट पड़े ग्राहक, हर मॉडल की बिक्री में हुआ इजाफा

प्रोजेक्ट की कुल लागत 3,483 करोड़ रुपए
दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए बोली की कुल लागत 3,483 करोड़ रुपए है, जिसमें GST शामिल नहीं है। इन कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करने के लिए हर प्रोजेक्ट के लिए 24 महीने का समय तय किया गया है। PNC इंफ्राटेक की ऑर्डर बुक काफी मजबूत बनी हुई है। Q3FY26 तक उसके पास 19,346 करोड़ रुपए के ऐसे ऑर्डर थे जिन्हें अभी पूरा किया जाना बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गडकरी का नया विजन, कार में 100% इथेनॉल वाले पेट्रोल का होगा इस्तेमाल

PNC इंफ्राटेक के शेयर का परफॉर्मेंस
PNC इंफ्राटेक के शेयर की कीमत में एक महीने में 20% की तेजी आई, लेकिन साल-दर-साल (YTD) आधार पर इसमें 11% की गिरावट दर्ज की गई। इस स्मॉल-कैप स्टॉक में एक साल में 20% की गिरावट आई है। पिछले दो सालों में यह 48% तक नीचे गिरा है। PNC इंफ्राटेक के शेयरों में पिछले 5 सालों में 7% की गिरावट आई है। बता दें कि दोपहर 2:10 बजे, BSE पर PNC इंफ्राटेक का शेयर भाव 7.25% की बढ़त के साथ 223.50 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,