PM kisan 20th Installment 2000 rupees may release this date check details करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, चेक करें डिटेल, Business Hindi News - Hindustan
More

करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, चेक करें डिटेल

बता दें कि सरकार की पीएम-किसान योजना के तहत, भारत भर के पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह वित्तीय सहायता 2,000 रुपये की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जो हर चार महीने में जारी की जाती है।

Wed, 11 June 2025 09:10 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, चेक करें डिटेल

करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, चेक करें डिटेल

PM kisan 20th Installment: करोड़ों भारतीय किसानों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 20वीं किस्त इस महीने जारी होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि 2,000 की अगली किस्त जल्द ही पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दी जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम किसान की अगली किस्त जारी करने की तारीख 20 जून बताई जा रही है, हालांकि सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

क्या है डिटेल

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि केवल पंजीकरण पूरा करने वाले किसान ही पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। इसका मतलब है कि 20 जून को जारी होने वाली आगामी 20वीं किस्त केवल पंजीकृत किसानों के खातों में ही ट्रांसफर की जाएगी। इस आवश्यकता के बारे में पता होने के बावजूद, कई किसानों ने अभी भी अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तहसील क्षेत्र के 66,900 पात्र किसानों में से अभी तक केवल 35,429 ने ही पंजीकरण कराया है। बाकी 30,580 किसान अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलने से पहले ही ₹40 प्रीमियम पर पहुंचा यह शेयर, 13 जून से दांव लगाने का मौका
ये भी पढ़ें:एनर्जी शेयर पर टॉप निवेशकों का बड़ा दांव, ₹66.5 के हिसाब से खरीदे करोड़ों शेयर

किसान रजिस्ट्री अब अनिवार्य

सरकार ने किसानों के लिए न केवल पीएम-किसान लाभ बल्कि कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। फिर भी, क्षेत्र के लगभग 47% किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है। बता दें कि किसान ‘किसान रजिस्ट्री यूपी’ मोबाइल ऐप, आधिकारिक किसान रजिस्ट्री पोर्टल या किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसानों के पास खतौनी की गाटा संख्या और आधार कार्ड का डिटेल होना चाहिए। यह प्रक्रिया पंचायत सहायक, लेखपाल, कृषि तकनीकी सहायक या कृषि सखियों के माध्यम से भी की जा सकती है।

पीएम-किसान योजना क्या है

बता दें कि सरकार की पीएम-किसान योजना के तहत, भारत भर के पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह वित्तीय सहायता 2,000 रुपये की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जो हर चार महीने में जारी की जाती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,