petrol is cheaper in pakistan than in India in Iran the price of fuel is less than the price of a cup of tea भारत से सस्ता है पाकिस्तान में पेट्रोल, ईरान में 1 कप चाय से भी कम है तेल का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

भारत से सस्ता है पाकिस्तान में पेट्रोल, ईरान में 1 कप चाय से भी कम है तेल का दाम

  • Petrol-Diesel Price Today 20 December: पाकिस्तान में पेट्रोल भारत से सस्ता है। इंडियन करेंसी में पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की औसत कीमत 76.99 रुपये है जबकि, भारत में 101 रुपये। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.42 रुपये, लीबिया में 2.60 और वेनेजुएला में 2.97 रुपये है।

Fri, 20 Dec 2024 06:53 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत से सस्ता है पाकिस्तान में पेट्रोल, ईरान में 1 कप चाय से भी कम है तेल का दाम

Petrol-Diesel Price Today 20 December: कच्चे तेल के भाव में आज गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार 20 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान, लीबिया और वेनेजुएला में है। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.42 रुपये, लीबिया में 2.60 और वेनेजुएला में 2.97 रुपये है। सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में 281 रुपये लीटर है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज कच्चे तेल में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का फरवरी वायदा 0.51 पर्सेंट गिरकर 72.88 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि, डब्ल्यूटीआई का फरवरी वायदा 0.95 पर्सेंट टूटकर 69.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GST के दायरे में आएगा हवाई जहाज का ईंधन? 21 दिसंबर को मंथन संभव

भारत से सस्ता है पाकिस्तान में पेट्रोल

पाकिस्तान में पेट्रोल भारत से सस्ता है। इंडियन करेंसी में पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की औसत कीमत 76.99 रुपये है जबकि, भारत में 101 रुपये। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की 87.67 रुपये।

दूसरी ओर पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल का दाम 82.46 रुपये और डीजल का 78.05 रुपये है। वहीं नेपाल में पेट्रोल 100 रुपये के औसत रेट से बिक रहा है। श्रीलंका में 108.39 रुपये, चीन में 92.20 रुपये, बांग्लादेश में 88.87 रुपये, म्यांमार में 85.30 रुपये और भूटान में केवल 60.61 रुपये लीटर है। आंकड़े globalpetrolprices.com से लिए गए हैं, जो 16 दिसंबर को अपडेट हुए थे।

राज्य पेट्रोल डीजल (₹/लीटर)

आंध्र प्रदेश 108.35 96.22

बिहार 105.58 92.42

छत्तीसगढ़ 100.35 93.30

कर्नाटक 102.92 88.99

केरल 107.30 96.18

मध्य प्रदेश 106.22 91.62

महाराष्ट्र 103.44 89.97

ओडिशा 101.39 92.96

राजस्थान 104.72 90.21

सिक्किम 101.75 88.95

तमिलनाडु 100.80 92.39

तेलंगाना 107.46 95.70

पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

अंडमान और निकोबार 82.46 78.05

अरुणाचल प्रदेश 90.66 80.21

असम 98.19 89.42

चंडीगढ़ 94.30 82.45

दादरा और नगर हवेली 92.56 88.50

दमन और दीव 92.37 87.87

दिल्ली 94.77 87.67

गोवा 96.56 88.33

गुजरात 95.11 90.78

हरियाणा 94.30 82.45

हिमाचल प्रदेश 95.02 87.36

जम्मू और कश्मीर 98.21 84.88

झारखंड 97.21 92.96

मणिपुर 99.20 85.26

मेघालय 96.17 87.56

मिजोरम 99.26 80.05

नागालैंड 97.75 88.85

पुड्डचेरी 94.26 84.48

पंजाब 94.30 82.45

त्रिपुरा 97.81 86.81

उत्तर प्रदेश 94.69 87.81

उत्तराखंड 93.37 88.17

स्रोत: लाइव मिंट

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,