petrol diesel today 25 march crude oil fell below 100 dollars पेट्रोल-डीजल के रेट में आज क्या हुआ है कोई बदलाव? 100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के रेट में आज क्या हुआ है कोई बदलाव? 100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल

पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। शिमला में सामन्य पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 87.13 रुपये प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल की कीमत यहां 103.66 रुपये लीटर है।

Wed, 25 March 2026 06:28 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के रेट में आज क्या हुआ है कोई बदलाव? 100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल

Petrol Diesel Rates Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जबकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड 98.31 और WTI 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर थे।

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट

पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 25 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। शिमला में सामन्य पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 87.13 रुपये प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल की कीमत यहां 103.66 रुपये लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज LPG के क्या हैं रेट, सप्लाई पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, क्या संकट और बढ़ेगा

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है

बता दें भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर। दूसरी ओर अन्य शहरों की बात करें तो सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में पेट्रोल ₹92.37 प्रति लीटर है। हरिद्वार, उत्तराखंड में पेट्रोल ₹92.78 लीटर है वहीं, रुद्रपुर में ₹92.94 प्रति लीटर। ईटानगर में पेट्रोल ₹90.87 प्रति लीटर है जबकि, डीजल ₹80.38 प्रति लीटर।

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, कोलकाता में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05 प्रति लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर नया टैक्स! हिमाचल में ₹5 प्रति लीटर तक सेस लगाने का रास्ता साफ

युद्ध में नरमी के संकेत, बाजार को मिला सहारा

मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अब चौथे सप्ताह में पहुंच चुका है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और संभावित हमलों को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, ईरान ने आधिकारिक तौर पर बातचीत से इनकार किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दोनों देशों के बीच किसी स्तर पर संपर्क होने की बात कही जा रही है। इससे बाजार में थोड़ी राहत आई है।

कच्चे तेल में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

युद्ध के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमत फरवरी के अंत में करीब $70 से बढ़कर $108 प्रति बैरल तक पहुंच गई। हालांकि, तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद यह $100 से नीचे फिसलकर फिर $98 के आसपास पहुंच गया। इस तरह वैश्विक बाजार में भारी अस्थिरता बनी हुई है।

आम ग्राहकों को राहत, लेकिन इंडस्ट्रियल फ्यूल महंगा

जहां आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इंडस्ट्रियल डीजल और प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत में ₹21.92 प्रति लीटर (करीब 25%) की भारी बढ़ोतरी की गई है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल ₹2 प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसका असर उद्योगों और परिवहन लागत पर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अब कम गैस वाले सिलेंडर मिलेंगे? सरकार ने क्या कहा? अफवाह या सच्चाई

कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों की होती है, क्योंकि यही इनका मुख्य कच्चा माल है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर रुपया कमजोर होता है, तो तेल आयात महंगा हो जाता है और घरेलू कीमतों पर दबाव बढ़ता है।

टैक्स और अन्य कारकों का भी असर

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतें अलग होती हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट लागत, मांग और आपूर्ति की स्थिति भी अंतिम कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

आगे क्या होगा?

हालांकि अभी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में जारी अस्थिरता को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,