petrol diesel rate today cheapest fuel in the country is priced at rs 81 43 most expensive is rs 114 53 per ltr पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, देश में सबसे सस्ता तेल 81.43 और सबसे महंगा 114.53 रुपये लीटर, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, देश में सबसे सस्ता तेल 81.43 और सबसे महंगा 114.53 रुपये लीटर

Petrol Diesel Rates Today 22 May: पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल जहां 85.73 रुपये लीटर है वहीं, डीजल 81.43 रुपये। यहां देश में सबसे सस्ता तेल मिलता है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए। डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर है।

Fri, 22 May 2026 06:35 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, देश में सबसे सस्ता तेल 81.43 और सबसे महंगा 114.53 रुपये लीटर

Petrol Diesel Rates Today 22 May: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज राहत है। कच्चा तेल भी 105 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालांकि, पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बीच भारत में डीजल की मांग का रुख तेजी से बदल रहा है। सरकार के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL के पेट्रोल पंपों पर हाल के दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह निजी और सरकारी फ्यूल कीमतों के बीच अंतर और स्थिर सप्लाई मानी जा रही है।

आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

पोर्टब्लेयर में पेट्रोल जहां 85.73 रुपये लीटर है वहीं, डीजल 81.43 रुपये। यहां देश में सबसे सस्ता तेल मिलता है। दूसरी तरफ देश में सबसे महंगा तेल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है। यहां पेट्रोल 114.53 रुपये और 102.26 रुपये लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर HPCL, इंडियन ऑयल और BPCL का बड़ा अपडेट

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए। डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये और डीजल की 94.08 रुपये है।

कोलकाता की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.7 रुपये और डीजल की कीमत 96.07 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 104.46 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल का आज क दाम 96.11 रुपये।

एक हफ्ते में दो बार बढ़े थे दाम

बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल भरपूर तो पंप ड्राई क्यों हैं, बाइक में 100 का ही क्यों मिल रहा तेल?

रूस से कच्चे तेल की सप्लाई स्थिर

OMC सूत्रों के अनुसार, रूस से आने वाले कच्चे तेल की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि भारत पेट्रोलियम उत्पादों का नेट एक्सपोर्टर और सरप्लस देश बना हुआ है, इसलिए देश में ईंधन संकट की आशंका नहीं है।

LPG सप्लाई पर क्या हैं अपडेट

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मिडिल ईस्ट में संकट के बावजूद घरेलू LPG सप्लाई बाधित नहीं हुई है। जबकि, PNG और CNG नेटवर्क स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है ताकि आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। सरकार का कहना है कि जमाखोरी और पैनिक बाइंग रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और LPG? गीता गोपीनाथ ने दी ये बड़ी चेतावनी…

देशभर में बढ़ती मांग को देखते हुए एलपीजी उत्पादन और डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ाया गया है। सरकार के अनुसार करीब 1.34 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर किए गए और कमर्शियल LPG बिक्री 23,588 टन रही।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,