penny stocks AA Plus Tradelink announced record date for split 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है पेनी स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, तारीख 10 जनवरी से पहले, Business Hindi News - Hindustan
More

10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है पेनी स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, तारीख 10 जनवरी से पहले

  • Penny Stocks: पेनी स्टॉक AA Plus Tradelink के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। AA Plus Tradelink के बोर्ड ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Sat, 28 Dec 2024 04:55 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है पेनी स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, तारीख 10 जनवरी से पहले

Penny Stocks: पेनी स्टॉक AA Plus Tradelink के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। AA Plus Tradelink के बोर्ड ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 15 रुपये से भी कम का है।

10 जनवरी से पहले है रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। AA Plus Tradelink के बोर्ड ने शेयरों के बंटवारे के लिए 8 जनवरी 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 दिन में 120% चढ़ा यह नया नवेला स्टॉक, आगे लिए एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

शेयरों का प्रदर्शन अच्छा

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 13.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 67 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 26.88 रुपये और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 7.01 रुपये है। वहीं, दो साल में AA Plus Tradelink ने निवेशकों को 140 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 कंपनियों के IPO पर अगले हफ्ते मिलेगा दांव लगाने का मौका, पैसा लेकर रहें तैयार

प्रमोटर्स बेच चुके हैं शेयरों का बड़ा हिस्सा

बीएसई के वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मार्च 2024 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 21.32 प्रतिशत थी और पब्लिक की हिस्सेदारी 78.68 प्रतिशत थी। सितंबर तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है। बीएसई के डाटा के अनुसार सितंबर 2024 की शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 6.74 प्रतिशत ही रह गई है। जबकि पब्लिक के पास 93.26 प्रतिशत हिस्सा हो गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,