Penny Stock Waaree Energies backed this share zooms 1600 percent from its previous close एक झटके में 1700% चढ़ गया यह शेयर, एक ही दिन में ₹9 से बढ़कर ₹173 के पार पहुंचा भाव, दिग्गज कंपनी का है दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

एक झटके में 1700% चढ़ गया यह शेयर, एक ही दिन में ₹9 से बढ़कर ₹173 के पार पहुंचा भाव, दिग्गज कंपनी का है दांव

Penny Stock: वारी एनर्जीज समर्थित इंडोसोलर लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 19 जून 2025 को स्टॉक एक्सचेंजों में 165.06 रुपये प्रति शेयर पर अपना कारोबार फिर से शुरू किया।

Thu, 19 June 2025 12:18 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
एक झटके में 1700% चढ़ गया यह शेयर, एक ही दिन में ₹9 से बढ़कर ₹173 के पार पहुंचा भाव, दिग्गज कंपनी का है दांव

Penny Stock: वारी एनर्जीज समर्थित इंडोसोलर लिमिटेड के शेयर (Indosolar Ltd) आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 19 जून 2025 को स्टॉक एक्सचेंजों में 165.06 रुपये प्रति शेयर पर अपना कारोबार फिर से शुरू किया। कारोबार के दौरान यह शेयर करीबन 1700% चढ़कर 173.31 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया था। सोलर सेल निर्माता का पिछले बंद भाव 9.71 रुपये था। यानी एक ही दिन में 1,600 प्रतिशत अधिक पर कारोबार हुआ। इसका कुल मार्केट कैप 721.03 करोड़ रुपये है। बता दें कि वारी एनर्जीज समर्थित इंडोसोलर लिमिटेड, जो बुधवार तक एक पेनी स्टॉक था। 19 जून, 2025 को स्टॉक एक्सचेंजों में 165.06 रुपये प्रति शेयर पर अपना कारोबार फिर से शुरू किया। सोलर सेल निर्माता ने अपने पिछले बंद भाव 9.71 रुपये से 1,600 प्रतिशत अधिक पर कारोबार फिर से शुरू किया।

क्या है डिटेल

बता दें कि इंडोसोलर के शेयरों को प्रोसिड्यूरल कारणों से निलंबित कर दिया गया था। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, स्टॉक का आखिरी कारोबार तीन साल पहले जून 2022 में हुआ था। 24 जून 2022 को स्टॉक 4.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.21 रुपये पर बंद हुआ था, जो अपने निचले सर्किट को छू गया था। स्टॉक को आखिरी बार 2015 में डबल अंकों में देखा गया था और तब से यह एक पेनी स्टॉक बना हुआ है। बता दें कि इंडोसोलर को अब वारी एनर्जीज ने अधिग्रहित कर लिया है, लेकिन कंपनी को इससे पहले भारी वित्तीय घाटे के कारण अक्टूबर 2018 में दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत लेंडर्स द्वारा शुरू की गई दिवालियेपन की कार्यवाही का सामना करना पड़ा था। अधिग्रहण के बाद, कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में 55 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 24 में 15.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान और इजराइल युद्ध के बीच 7 दिन से क्रैश हो रहा यह शेयर, निवेशकों में हड़कंप
ये भी पढ़ें:रॉकेट बनेगा टाटा का यह शेयर, एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह, आपका है दांव?

शेयरों का कारोबार WAAREEINDO के तहत होगा

शेयरों का कारोबार स्क्रिप आईडी WAAREEINDO के तहत होगा और उन्हें प्रतिभूतियों के 'T' समूह के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा। इसका मतलब है कि स्टॉक की इंट्राडे खरीद और बिक्री की अनुमति नहीं होगी और स्टॉक पहले दस कारोबारी सत्रों के लिए 5 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट के साथ कारोबार करेगा।

कंपनी ने क्या कहा?

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में एक्सचेंज फाइलिंग में इंडोसोलर ने कहा, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि इंडोसोलर को 17 जून, 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई से लिस्टिंग और ट्रेडिंग की मंजूरी मिल गई है। तदनुसार, कंपनी के शेयर गुरुवार, 19 जून, 2025 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।" इंडोसोलर लिमिटेड को हाल ही में सूचीबद्ध वारी एनर्जीज लिमिटेड द्वारा प्रमोटेड किया गया है, जिसके पास 31 मार्च, 2025 तक कंपनी में 4,00,00,000 इक्विटी शेयर या 96.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,