Penny stock under 3 rs empower india to be in focus on monday what reason behind know here पेनी शेयर वाली कंपनी को मिली पॉजिटिव खबर, सोमवार को होगी हलचल? ₹3 से भी कम भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

पेनी शेयर वाली कंपनी को मिली पॉजिटिव खबर, सोमवार को होगी हलचल? ₹3 से भी कम भाव

Empower इंडिया से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर आई है। इस खबर के बाद शेयर में सोमवार को हलचल की उम्मीद है। Empower इंडिया के शेयर की कीमत अभी 2.03 रुपये है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस सस्ते शेयर पर रहेगी।

Fri, 1 May 2026 04:26 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पेनी शेयर वाली कंपनी को मिली पॉजिटिव खबर, सोमवार को होगी हलचल? ₹3 से भी कम भाव

Empower India share price: वैसे तो शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई लेकिन सोमवार को बाजार खुलेगा तब निवेशकों की नजर एक पेनी शेयर पर होगी। इस पेनी शेयर का नाम- Empower इंडिया है। दरअसल, कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर आई है। इस खबर के बाद शेयर में सोमवार को हलचल की उम्मीद है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

कंपनी की पॉजिटिव खबर

Empower इंडिया ने यूएई-स्थित MABIL में ज्यादातर हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक टर्म शीट पर साइन करने की घोषणा की है। यह डील स्ट्रैटेजिक क्रॉस-बॉर्डर अधिग्रहण के तौर पर किया जा रहा है। इसे शेयर स्वैप व्यवस्था के जरिए पूरा किया जाएगा। Empower इंडिया ने कहा- यह ट्रांजैक्शन अभी शुरुआती दौर में है। कंपनी ने बताया कि टर्म शीट पर दस्तखत से डील का लगभग स्ट्रक्चर तो तय हो जाता है लेकिन अंतिम अधिग्रहण अभी भी वैल्यूएशन पर बातचीत और पक्के दस्तावेजों को पूरा करने पर निर्भर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन ग्राहकों को सरेंडर करना होगा LPG गैस सिलेंडर, डिलीवरी के तरीके में भी बदलाव
ये भी पढ़ें:GST के टूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.43 लाख करोड़ के पार कलेक्शन

अब दोनों पक्ष विस्तार से जांच-पड़ताल, बातचीत, पक्के समझौतों को पूरा करने और रेगुलेटरी, कानूनी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह ट्रांजैक्शन तभी आगे बढ़ेगा, जब ये सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी हो जाएंगी और संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिल जाएगी। बता दें कि MABIL की यूएई में पहले से ही मजबूत परिचालन उपस्थिति है। Empower इंडिया लिमिटेड का मकसद यूएई की ग्लोबल कॉमर्शियल सेंटर के तौर पर स्थिति का लाभ उठाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO लेकर आ रही पारले-जी बिस्किट बनाने वाली कंपनी, 5 बैंकों से चल रही बात

शेयर का परफॉर्मेंस

Empower इंडिया के शेयर की कीमत अभी 2.03 रुपये है। यह शेयर एक हफ्ते में 12% बढ़ गया है और एक महीने में 97% का उछाल आया है। इस पेनी शेयर ने तीन महीनों में 50% का रिटर्न दिया है लेकिन छह महीनों में सिर्फ 2% ही बढ़ा है। Empower इंडिया के शेयरों ने एक साल में 30% और पिछले पांच सालों में 1,250% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2.74 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1.03 रुपये है।

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 17,47,81,787 शेयर हैं, जो 15.02 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर होता है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 98,90,16,773 शेयर या 84.98 हिस्सेदारी के बराबर है।

बंद है शेयर बाजार

बता दें कि शुक्रवार, एक मई को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई। दरअसल, एक मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार बंद था। वहीं, शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। ऐसे में अब निवशकों को सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,