पेनी स्टॉक बना मल्टीबैगर, 1 लाख रुपये के बना दिए 66 लाख रुपये, कर्ज-मुक्त है कंपनी
एक समय पेनी स्टॉक रहे वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर ने 5 साल में 6500% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को 66 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। पिछले 5 साल में कंपनी के मुनाफे में 104 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है।

पेनी स्टॉक वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर 5 साल में ही मल्टीबैगर बन गया है। वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयरों ने पांच साल में शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। यह पेनी स्टॉक 5 साल में 6500 पर्सेंट से अधिक उछल गया है। वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयर इस अवधि में 8 रुपये से बढ़कर 580 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर लगभग कर्ज-मुक्त है, कंपनी की उधारी करीब जीरो है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 790 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 217 रुपये है।
1 लाख रुपये के बना दिए 66 लाख रुपये से ज्यादा
पेनी स्टॉक रहा वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर 11 जून 2021 को 8.81 रुपये पर था। कंपनी के शेयर 9 जून 2026 को 589 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 11 जून 2021 को वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को अब तक बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 66.85 लाख रुपये होती। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 1263 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले तीन साल में वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयरों में 1593 पर्सेंट का उछाल आया है।
6 साल में 20786% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयरों में पिछले 6 साल में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 20786 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयर 10 जून 2020 को 2.82 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 जून 2026 को 589 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर का मार्केट कैप मंगलवार को 1151 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। साल 1992 में शुरू हुई वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर हेल्थकेयर सर्विसेज के बिजनेस में है। कंपनी दुनिया भर में लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर सॉल्यूशंस में काम करती है। मास स्क्रीनिंग, डायग्नोटिक्स और अस्पतालों की तरफ से इस्तेमाल की जाने वाले रिलेटेड साइंसेज में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने सॉफ्टवेयर और आईटी कंसल्टेंसी में भी एंट्री की है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हेल्थकेयर प्रॉडक्ट्स बेचती है।
कंपनी की सेल्स और मुनाफे में जबरदस्त उछाल
वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर (One Global Service Provider) की सेल्स और मुनाफे में पिछले कुछ साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की सेल्स 4 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2026 में 498 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी के मुनाफे में भी जोरदार उछाल आया है। कंपनी का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2021 में करीब 2 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2026 में 70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कंपनी के मुनाफे में 5 साल में 104 पर्सेंट की कंपाउंड ग्रोथ देखने को मिली है।




साइन इन