Penny stock nandan denim share surges 15 percent today price cross 4 rupees इस पेनी स्टॉक पर फिदा हैं विदेशी निवेशक, खरीदने की लूट, 15% चढ़ा भाव, ₹4 पर आ गया शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इस पेनी स्टॉक पर फिदा हैं विदेशी निवेशक, खरीदने की लूट, 15% चढ़ा भाव, ₹4 पर आ गया शेयर

Penny Stock- विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के बीच भी शेयर में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। दिसंबर 2024 में कई विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगभग 1,44,312 शेयर खरीदने के बाद सितंबर में एफआईआई की शेयरधारिता प्रतिशत 0.57% से बढ़कर 0.58% हो गई।

Mon, 24 March 2025 02:22 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
इस पेनी स्टॉक पर फिदा हैं विदेशी निवेशक, खरीदने की लूट, 15% चढ़ा भाव, ₹4 पर आ गया शेयर

Penny Stock: नंदन डेनिम लिमिटेड के शेयर (Nandan Denim Ltd) लगातार फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज सोमवार को 15.2% उछलकर 4.15 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। पेनी स्टॉक का पिछला बंद प्राइस 3.60 रुपये है। पिछले पांच दिन में यह शेयर 25% तक चढ़ गया है। शेयरों में इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों का दांव है। दरअसल, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के बीच भी शेयर में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। दिसंबर 2024 में कई विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगभग 1,44,312 शेयर खरीदने के बाद सितंबर में एफआईआई की शेयरधारिता प्रतिशत 0.57% से बढ़कर 0.58% हो गई।

क्या है शेयरों के हाल

नंदन डेनिम ने सितंबर 2024 में 10 रुपये प्रति शेयर से 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से शेयर विभाजन की घोषणा की थी। डेनिम निर्माता ने शेयर विभाजन की एक्स-डेट 19 सितंबर, 2024 तय की थी। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, नंदन डेनिम कंपनी के कुल शेयरों में से 51% यानी 73,53,24,200 शेयर प्रमोटर और प्रमोटर समूह के पास हैं। जबकि कंपनी के 48.99% शेयर यानी 70,61,47,480 शेयर जनता के पास हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹93 प्रति शेयर डिविडेंड देगी यह कंपनी, ऐलान के बाद स्टॉक खरीदने की मची लूट
ये भी पढ़ें:41 महीने के हाई पर पहुंच गए इस बैंक के शेयर, टॉप मैनेजमेंट में हायरिंग का है असर

कंपनी का कारोबार

नंदन डेनिम लिमिटेड (NDL) की स्थापना 1994 में हुई थी। यह एक डेनिम निर्माण कंपनी है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों में सामग्री और कपड़ों की वस्तुओं के निर्यात में शामिल है। वैश्विक डेनिम पावरहाउस चौथे सबसे बड़े डेनिम निर्माताओं के रूप में खड़ा है जो 27 देशों में एक विशाल ग्राहक आधार को आइटम प्रदान करता है। भारतीय कपड़ों का खुदरा विक्रेता शर्टिंग फ़ैब्रिक और टिकाऊ ऑर्गेनिक कॉटन यार्न सहित 2,000 से अधिक प्रकार के डेनिम आइटम की आपूर्ति करता है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन रेवेन्यू 92,615.23 करोड़ रुपये रहा, जबकि यह सितंबर तिमाही में यह 85,025.08 करोड़ रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,