penny stock jyoti structure gain from 9 rs to 18 percent after adani electricity mumbai limited check detail ₹9 के शेयर वाली कंपनी को अडानी से मिला बड़ा ऑर्डर, 18 पर्सेंट तक उछल गया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

₹9 के शेयर वाली कंपनी को अडानी से मिला बड़ा ऑर्डर, 18 पर्सेंट तक उछल गया भाव

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से एक अहम प्रोजेक्ट मिला है। ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड के शेयर की बात करें तो बुधवार को करीब 18 पर्सेंट उछल गया। इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 8.91 रुपये थी।

Wed, 1 April 2026 06:19 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹9 के शेयर वाली कंपनी को अडानी से मिला बड़ा ऑर्डर, 18 पर्सेंट तक उछल गया भाव

Jyoti Structures Limited share: गौतम अडानी समूह की कंपनी से ऑर्डर मिलने के बाद बुधवार को ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड के शेयर ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ी ली। सप्ताह के तीसरे दिन कंपनी के शेयर करीब 18 पर्सेंट उछलकर 10 रुपये के पार पहुंच गए। आइए अडानी समूह से मिले ऑर्डर की डिटेल जान लेते हैं।

क्या है ऑर्डर की डिटेल?

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से एक अहम प्रोजेक्ट मिला है। करीब ₹88.33 करोड़ का यह प्रोजेक्ट मुंबई कोस्टल रोड से जुड़ा है, जिसमें ट्रांसमिशन लाइन मॉडिफिकेशन का काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की बात करें तो डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, सर्वे, टावर निर्माण और कमीशनिंग जैसे काम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ऑर्डर को 12 महीने में पूरा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के इस शेयर ने लगाई 7% की छलांग, ब्रोकरेज का अनुमान- ₹1800 के पार जाएगा भाव

शेयर परफॉर्मेंस

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड के शेयर की बात करें तो बुधवार को करीब 18 पर्सेंट उछल गया। इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 8.91 रुपये थी। इसके मुकाबले शेयर बुधवार को 10.50 रुपये पर जा पहुंचा। शेयर का निचला स्तर ₹9.32 रहा। अप्रैल 2025 में शेयर 22.19 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 7.92 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दमानी की कंपनी लगातार खोल रही स्टोर, रफ्तार देख फिदा हुए निवेशक, 8% उछला शेयर

मार्च में कंपनी ने किया था यह ऐलान

बीते मार्च महीने में ही ज्योति स्ट्रक्चर्स ने बताया था कि कर्नाटक में ReNew Power के लिए 400 kV Gadag–II ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट को पूरा करके चालू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में 100 सर्किट किलोमीटर की ट्विन HTLS ट्रांसमिशन लाइनें शामिल हैं, जो Gadag पावर स्टेशन और Koppal पावर स्टेशन को आपस में जोड़ती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों का डीए होगा फ्रीज? कोरोना के दौर जैसे फैसले का लगा डर

यह ट्रांसमिशन लाइन Gadag और Koppal जिलों से होकर गुजरती है, जहां प्रोजेक्ट टीम को मुश्किल इलाकों, रास्ते की रुकावटों और मिट्टी की कठिन स्थितियों (जिसमें काली कपास वाली मिट्टी के हिस्से भी शामिल थे) जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह प्रोजेक्ट इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसे Koppal सोलर एनर्जी जोन से रिन्यूएबल एनर्जी को बाहर निकालने के लिए विकसित किया गया है।

शेयर बाजार का हाल

इस बीच, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 73,134.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय इसमें 2,017.03 अंक की तेजी दर्ज की गई और यह 73,964.58 अंक पर पहुंच गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 348 अंक यानी 1.56 प्रतिशत चढ़कर 22,679.40 अंक पर बंद हुआ। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महावीर जयंती के मौके पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। सेंसेक्स सोमवार को 1,635.67 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 488.20 अंक की गिरावट आई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,