Paras defence share in focus on monday after incorporating semiconductor subsidiary detail is here सेमीकंडक्टर के लिए इस कंपनी ने बनाया फर्म, अब फोकस में रहेगा यह शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

सेमीकंडक्टर के लिए इस कंपनी ने बनाया फर्म, अब फोकस में रहेगा यह शेयर

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने नई सहायक इकाई पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के गठन की घोषणा की है। अब कंपनी के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। शुक्रवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 637.80 रुपये पर बंद हुआ।

Sun, 1 March 2026 11:23 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सेमीकंडक्टर के लिए इस कंपनी ने बनाया फर्म, अब फोकस में रहेगा यह शेयर

Paras Defence share: डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने एक नई सब्सिडयरी का गठन किया है। इस नई कंपनी के जरिए यह सेमीकंडक्टर के कारोबार पर फोकस करेगी। इस खबर के बीच शुक्रवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 637.80 रुपये पर बंद हुआ। पारस डिफेंस के शेयर का 52 वीक हाई 971.80 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 401 रुपये है। साल 2025 में शेयर ने इन दोनों स्तर को टच किया था।

क्या है कंपनी का नाम?

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने अपनी नई सहायक इकाई पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के गठन की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को इस नई सब्सिडियरी का औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। यह कदम सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कंपनी की लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजी को दर्शाता है, जो डिफेंस और अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी में बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

नई इकाई भारत में अत्याधुनिक और उन्नत हेटेरोजीनियस पैकेजिंग और 3D पैकेजिंग आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फैसलिटीज स्थापित करेगी। कंपनी के अनुसार, यह सब्सिडियरी AI, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग और डेटा सेंटर अनुप्रयोगों पर विशेष ध्यान देगी। इन क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर तेजी से निवेश बढ़ रहा है और भारत भी सेमीकंडक्टर विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

पारस डिफेंस की कितनी हिस्सेदारी?

इस नई कंपनी में पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने 10 रुपये अंकित मूल्य के 70,000 इक्विटी शेयरों की सदस्यता ली है, जिसकी कुल रकम 7 लाख रुपये है। कंपनी ने 20 फरवरी को एक अन्य सहायक कंपनी पारस एविओनिक प्राइवेट लिमिटेड के गठन की भी जानकारी दी थी। यह इकाई एवियोनिक्स अनुप्रयोगों के लिए सिस्टम और समाधान, निर्माण, परीक्षण, मरम्मत और ओवरहॉलिंग सेवाओं में संलग्न रहेगी। इस सब्सिडियरी में पारस डिफेंस की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी के भाव पर ₹1500 से ज्यादा उछलेगा यह शेयर? एनर्जी सेक्टर से जुड़ी है कंपनी
ये भी पढ़ें:3 या 4 मार्च… होली पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेडिंग से पहले जान लीजिए
ये भी पढ़ें:फिनो पेमेंट्स बैंक के CEO की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एक्शन मोड में वित्त मंत्री

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

दिसंबर तिमाही के नतीजे की बात करें तो कंपनी के मुनाफे में उछाल आय है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21.3 प्रतिशत बढ़कर 18.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15 करोड़ रुपये था। परिचालन से आय भी 24 प्रतिशत बढ़कर 106.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक वर्ष पहले 85.8 करोड़ रुपये थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,