Oswal Pumps IPO more than 5 times subscribe grey market premium 63 rupees 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ यह IPO, दांव लगाने को टूटे निवेशक, ग्रे मार्केट में ₹63 मुनाफे पर भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ यह IPO, दांव लगाने को टूटे निवेशक, ग्रे मार्केट में ₹63 मुनाफे पर भाव

Oswal Pumps IPO: ओसवाल पंप्स लिमिटेड के आईपीओ को बोली के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार, 17 जून तक 5.27 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

Tue, 17 June 2025 03:24 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ यह IPO, दांव लगाने को टूटे निवेशक, ग्रे मार्केट में ₹63 मुनाफे पर भाव

Oswal Pumps IPO: ओसवाल पंप्स लिमिटेड के आईपीओ को बोली के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार, 17 जून तक 5.27 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसमें खासकर गैर-संस्थागत बोलीदाताओं की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इंटीग्रेटेड सोलर पंप निर्माता का ₹890 करोड़ का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा। एनआईआई हिस्से को अब तक 15.18 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक कोटा 1.91 गुना बुक किया गया है। एक्सचेंजों के आंकड़ों के अनुसार, योग्य संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 3.68 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

क्या चल रहा ग्रे मार्केट में भाव

ओसवाल पंप्स के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 17 जून को ₹63 रहा। यह ₹614 के इश्यू प्राइस पर 10.26% की संभावित लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। कंपनी के शेयरों की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 677 रुपये है। बता दें कि कंपनी अपने शुरुआती शेयर बिक्री के लिए ₹584 - ₹614 प्रति शेयर के एक निश्चित मूल्य बैंड में अपने शेयर बेच रही है, जिसमें ₹890 करोड़ का नया इश्यू और प्रमोटरों में से एक विवेक गुप्ता द्वारा 0.81 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है, जिनके पास वर्तमान में कंपनी में 25.17% हिस्सेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार इन 5 पीएसयू बैंकों में बेचेगी बड़ी हिस्सेदारी! शेयर खरीदने की मची लूट
ये भी पढ़ें:इजरायल और ईरान में जंग के बीच रॉकेट बने भारत के डिफेंस शेयर, खरीदने की मची लूट

कंपनी की योजना

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ₹89.86 करोड़ खर्च के लिए आवंटित किए जाएंगे। ₹273 करोड़ हरियाणा में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए सहायक ओसवाल सोलर में निवेश किए जाएंगे। ₹280 करोड़ ऋण चुकौती की ओर जाएंगे और ₹31 करोड़ का उपयोग ओसवाल सोलर में ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा।

कंपनी का कारोबार

31 अगस्त, 2024 तक, कंपनी ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए पीएम-कुसुम योजना के तहत सीधे 26,270 टर्नकी सोलर पंपिंग सिस्टम के ऑर्डर एग्जिक्यूट किए थे। 2003 में निगमित, ओसवाल पंप घरेलू, कृषि और औद्योगिक अनुप्रयोगों को पूरा करने वाले उत्पादों की एक विविध श्रेणी प्रदान करता है, जिसमें सोलर पंप, सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक पंप, प्रेशर पंप, सीवेज पंप, इलेक्ट्रिक मोटर, सबमर्सिबल वाइंडिंग वायर और केबल और इलेक्ट्रिक पैनल शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,