NTPC Green Energy arm wins 1000 mw solar project from UP NTPC Green Energy की यूनिट के हाथ लगा 1000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट, एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

NTPC Green Energy की यूनिट के हाथ लगा 1000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट, एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस

  • एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC Renewable Energy Ltd) को बड़ा सोलर प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी का यह काम उत्तर प्रदेश से मिला है। बता दें, यह 1000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट है।

Sat, 4 Jan 2025 04:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
NTPC Green Energy की यूनिट के हाथ लगा 1000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट, एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस

NTPC Green Energy Ltd: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC Renewable Energy Ltd) को बड़ा सोलर प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की तरफ से मंगाई गई बोलियों सफल कंपनी बनकर उभरी है। 3 जनवरी 2025 को UPPCL की तरफ से टैरिफ आधारित 2000 मेगावाट ISTS कनेक्टेड सोलर पीवी पावर प्रोजेक्ट्स के लिए बोलियां आयोजित की गई थी। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी को 1000 मेगावाट की क्षमता का काम मिला है। जो कि 2.56 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से तय हुआ है। अभी यूपीपीसीएल की तरफ से लेटर ऑफ अवार्ड का इंतजार किया जा रहा है।

पिछले हफ्ते 27 दिसंबर को एनटीपीसी लिमिटेड ने बताया था कि 200 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट के पहले पार्ट का संचालन शुरू कर दिया गया है। बता दें, यह प्रोजेक्ट भी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के पास ही है। एनटीपीसी ग्रुप ने अबतक 76,598.18 मेगावाट की क्षमता की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेंगे सुजलॉन एनर्जी के शेयर, मिला है नोटिस

शेयर बाजार में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं

शुक्रवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर बीएसई में 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 128.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का भाव करीब 10 प्रतिशत टूटा है। कंपनी का 52 वीक हाई 155.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 111.60 रुपये है।

क्या है एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का टारगेट प्राइस (NTPC Green Target Price)

मौजूदा समय में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर 128 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा है। ईटी नॉउ की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का टारगेट प्राइस 134 रुपये सेट किया है। यह 139 रुपये तक जा सकता है। वहीं, स्टॉप लॉस 120 रुपये प्रति शेयर तय करना है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों की खरीद और बिक्री की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,