Nisus Finance Services IPO last day of subscription check gmp and others 2 दिन में 20 गुना से अधिक का सब्सक्राइब, GMP भी उछाल, IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

2 दिन में 20 गुना से अधिक का सब्सक्राइब, GMP भी उछाल, IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका

  • Nisus Finance Services IPO को 2 दिन में 20 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस एसएमई कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनियों के आईपीओ की खूब डिमांड है।

Fri, 6 Dec 2024 09:03 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 दिन में 20 गुना से अधिक का सब्सक्राइब, GMP भी उछाल, IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका

Nisus Finance Services IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। कंपनी का आईपीओ 4 दिसंबर को खुला था। पहले दो दिनों में इस कंपनी के आईपीओ को 20 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

क्या है जीएमपी?

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ आज 65 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है। कल के मुकाबले आज जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, यह अबतक सबसे अधिक जीएमपी है। जिस दिन आईपीओ खुला था उस दिन ग्रे मार्केट में यह 55 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध था।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 170 रुपये से 180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों निवेशकों को कम से कम 1,44,000 रुपये का दांव लगाना पड़ेगा। 9 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट और 11 दिसंबर को कंपनी की बीएसई एसएमई में लिस्टिंग प्रस्तावित है।

Nisus Finance Services IPO का साइज 114.24 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 56.46 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत 7.01 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।

2 दिन में 20 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन

कंपनी के आईपीओ को 2 दिन में 20 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 29.07 गुना, नान इंस्टीट्यूशनल कैटगरी में 22.88 गुना और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 3.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कर्मचारी कोट के तहत अबतक आईपीओ को 0.73 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।

कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 दिसंबर को खुल गया था। बड़े निवेशकों से कंपनी 33.21 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,